{"_id":"a018d53408b76b12408c21ca63f8455d","slug":"cbi-notice-on-railway-activity","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे में गड़बड़ी पर सीबीआई की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे में गड़बड़ी पर सीबीआई की नजर
मनीष चंद्र भट्ट/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Nov 2013 04:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई रेलकर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
पढ़ें, पंचायत चुनाव पर घिरी सरकार, सामने 2 चुनौती
सीबीआई ने देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन समेत मुरादाबाद रेल मंडल से अहम जानकारियां भी जुटाई हैं। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन में वित्तीय घपले की सूचनाएं मिली हैं।
विज्ञापन
माल की ढुलाई शिकायतें मिली
इनमें तत्काल टिकटों में हेराफेरी, टीटीई के सीटों का आवंटन करने, वीआईपी कोटे के नाम पर सीट रिजर्वेशन में धांधली और बिना सेल्स टैक्स चुकाए रेलगाड़ियों से माल की ढुलाई जैसी शिकायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
पढ़ें, भाभी को अकेला देख कमरे में घुसा, कर डाली घिनौनी हरकत
वीआईपी कोटे में सांसद, विधायकों और अन्य अनुमन्य लोगों के लेटर हेड के गलत प्रयोग की शिकायत भी सीबीआई को मिली है। इसके बाद दिल्ली की सीबीआई टीम ने देहरादून ब्रांच की मदद से दून और हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छानबीन की है।
सीबीआई की टीम कर रही छानबीन
सीबीआई रेलवे की वेबसाइट इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) को भी खंगाल रही है। एक डीएसपी के नेतृत्व में सीबीआई के 12 इंस्पेक्टर और कांस्टेबल की टीम छानबीन कर रही है।
पिछले हफ्ते भी सीबीआई ने दून रेलवे स्टेशन पर इस बारे में गोपनीय तरीके से छानबीन की है। टीम रेलवे की विजिलेंस से भी संपर्क करेगी।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेंट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)