फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CBCID Arrested Fugitive Carrying 50000 Reward Absconding for Seven Years for Fraud In name of Investment

सीबीसीआईडी की बड़ी कार्रवाई: सात साल से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Wed, 06 May 2026 11:46 PM IST
सार

वर्ष 2018 में हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा स्थानीय लोगों से निवेश के नाम पर बड़ी आर्थिक ठगी की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में थी। अब उसे सीबीसीआईडी ने पकड़ा है।

विज्ञापन
CBCID Arrested Fugitive Carrying 50000 Reward Absconding for Seven Years for Fraud In name of Investment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तराखंड एसटीएफ और सीबीसीआईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी को आगरा से गिरफ्तार कर लिया। तिवारी पर हरिद्वार में निवेश के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि वर्ष 2018 में हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड द्वारा स्थानीय लोगों से निवेश के नाम पर बड़ी आर्थिक ठगी की गई थी। थाना ज्वालापुर में मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान सामने आया कि कंपनी ने लोगों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर बॉन्ड और सर्टिफिकेट जारी कर लाखों रुपये जमा कराए और बाद में रकम हड़प ली।
विज्ञापन


जांच में कंपनी संचालक अनिल कुमार तिवारी और देवेन्द्र प्रकाश तिवारी की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू सीआईडी सेक्टर देहरादून से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 27 लाख ठगे, एसटीएफ ने आरोपी को सोनीपत से पकड़ा

पुलिस के अनुसार अनिल कुमार तिवारी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि देवेन्द्र प्रकाश तिवारी लगातार फरार चल रहा था। उस पर अपर पुलिस महानिदेशक स्तर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था और पिछले करीब सात वर्षों से पुलिस को चकमा दे रहा था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि एसटीएफ पिछले एक माह से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

तकनीकी सर्विलांस, मानव स्रोतों से मिली सूचनाओं और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रैक की जा रही थी। बुधवार को सूचना मिली कि आरोपी आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी देवेन्द्र प्रकाश तिवारी कानपुर के हंसपुरम नौबस्ता क्षेत्र का निवासी है और वर्तमान में मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रह रहा था। आरोपी को कोतवाली ज्वालापुर लाकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed