{"_id":"69fb78bd2fbf6c1466034327","slug":"dehradun-crime-27-lakhs-swindled-in-name-of-online-investment-stf-arrested-accused-from-sonipat-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 27 लाख ठगे, एसटीएफ ने आरोपी को सोनीपत से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 27 लाख ठगे, एसटीएफ ने आरोपी को सोनीपत से पकड़ा
Wed, 06 May 2026 10:55 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 06 May 2026 10:55 PM IST
सार
महिला ने ऑनलाइन काम और निवेश के जरिये बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप डिजिट ट्रेड डाटा ऑपरेशनिन से जोड़ दिया। इसके बाद ठगी का खेल शुरू हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
ऑनलाइन निवेश और वर्क फ्रॉम होम के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी करने वाले साइबर गिरोह के एक सदस्य को उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया है। आरोपी विनोद पर देहरादून निवासी एक व्यक्ति से 27.38 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि प्रेमनगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि जुलाई 2025 में व्हाट्सएप पर खुद को माया शर्मा बताने वाली एक महिला ने संपर्क किया। महिला ने ऑनलाइन काम और निवेश के जरिये बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर उसे टेलीग्राम ग्रुप डिजिट ट्रेड डाटा ऑपरेशनिन से जोड़ दिया। इसके बाद उसे डिजिट ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड तनामक कंपनी के जरिये यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करने और निवेश करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
जुए के हाईप्रोफाइल अड्डे का भंडाफोड़: पुलिस ने अपार्टमेंट में मारा छापा; हिस्ट्रीशीटर समेत 18 गिरफ्तार
विज्ञापन
शुरुआत में छोटे-छोटे लाभ दिखाकर भरोसा जीतने के बाद आरोपियों ने पीड़ित और उसकी मां के खातों से अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई। इस तरह कुल 27 लाख 38 हजार 500 रुपये की ठगी कर ली गई। कुछ समय बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। मामले में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
एसटीएफ ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल डेटा का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी विनोद निवासी सुंदर सवारी, सोनीपत हरियाणा की भूमिका सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वर्क फ्रॉम होम और निवेश ग्रुप चलाता था। आरोपी के खाते से ठगी की रकम में से करीब आठ लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाले जाने के साक्ष्य मिले हैं। एसटीएफ टीम ने उसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की जांच कर रही है।