VIDEO: आग का गोला बनी सड़क पर दौड़ रही कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के दर्शन लाल चौक और लैंस डाउन चौक के बीच बुधवार को चलती कार में आग लगने से अफरातफरी मच गई। चालक ने कार से उतरने में देरी नहीं की। आग की लपटों में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया था। आग का कारण वायरिंग में शार्ट सर्किट माना जा रहा है।
रायपुर के तपोवन एंकेलव निवासी ललित चौधरी बुधवार दोपहर को प्रिंस चौक से अपनी कार में सवार होकर घर की तरफ जा रहे थे।
दर्शन लाल और लैंस डाउन चौक के बीच पीडब्लूडी आवासीय कॉलोनी के सामने अचानक कार चलते-चलते बंद हो गई। चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही कार से धुएं का गुब्बार निकलना शुरू हो गया।
ऐसे आग का गोला बनी कार, देखिए वीडियो
देखते ही देखते लपटे निकलने लगी तो मौके पर तमाशबीनों का तांता लगने के साथ यातायात बाधित हो गया। कार से धुआं निकलता देख ललित चौधरी आनन-फानन में कार से बाहर निकले। ललित चौधरी ने अन्य लोगों की मदद से आग को बुझाने के प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई।
इसी बीच आए दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया था। धारा चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि ललित ने एक दिन पहले कार की सर्विस कराई थी। माना जा रहा है कि हीटिंग सिस्टम में शार्ट सर्किट से यह आग लगी है।
वीडियो पर क्लिक करें