फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car Accident in Uttarkashi: Teacher Dead Body Recovered from Bhagirathi River after Two days

उत्तरकाशी: कार दुर्घटना में लापता शिक्षक का शव भागीरथी नदी से दो दिन बाद हुआ बरामद

Tue, 05 Oct 2021 01:08 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Oct 2021 01:08 PM IST
सार

टिहरी निवासी दोनों शिक्षक विकासखंड डुंडा के मांजफ गांव में रिश्तेदारी में गए थे। जिनके साथ वापसी के दौरान हादसा हो गया।

विज्ञापन
Car Accident in Uttarkashi:  Teacher Dead Body Recovered  from Bhagirathi River after Two days
भागीरथी से मिला शिक्षक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरकाशी में बीते रविवार को देवीधार रनाड़ी मोटरमार्ग पर हुई कार दुर्घटना में लापता दो शिक्षकों में से एक का शव भागीरथी नदी से बरामद कर लिया गया है। सोमवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार तड़के शव बरामद हुआ। साथ ही नदी में डूबी कार को भी बरामद कर लिया गया है। जबकि लापता दूसरे शिक्षक का कुछ पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


रिश्तेदारी में गए थे दोनों शिक्षक
बता दें कि टिहरी निवासी दोनों शिक्षक विकासखंड डुंडा के मांजफ गांव में रिश्तेदारी में गए थे। जिनके साथ वापसी के दौरान हादसा हो गया और उनकी कार भकड़ा पटवारी चौकी के पास अनियंत्रित होकर सीधे भागीरथी नदी में समा गई। हादसे में कार सवार बुद्धिलाल(39) पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा भल्डियाणा टिहरी गढ़वाल व बिजेंद्र जोशी(40) पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भैलूंता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल लापता हो गए थे। घटना की सूचना के बाद से पुलिस, राजस्व विभाग की टीम के साथ एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीम मौके सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही थी।
विज्ञापन


दूसरे शिक्षक की तलाश जारी
सोमवार रात को डीएम मयूर दीक्षित स्वयं मौके पर पहुंचे। इस दौरान आईटीबीपी ने आस्का लाइट की व्यवस्था की। जिसकी मदद से चले सर्च ऑपरेशन में देर रात लापता बुद्धिलाल का शव बरामद कर लिया गया। हाइड्रा मशीन की मदद से नदी में समाई कार भी बाहर निकाल ली गई। डीएम ने बरामद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द करने के निर्देश दिए हैं। लापता दूसरे शिक्षक की तलाश के लिए आज फिर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
उत्तरकाशी लंबगांव मोटर मार्ग पर मैगी प्वाइंट से करीब 200 मीटर आगे एक स्कूटी सवार व्यक्ति की ट्रक से टक्कर होने के कारण मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान गोपाल सिंह राणा पुत्र लक्ष्मण सिंह राणा उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम संताण उत्तरकाशी के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed