फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Car accident in devprayag rishikesh badrinath highway one killed

दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर कार खाई में गिरने से एक की मौक, चालक की हालत गंभीर

Wed, 12 Sep 2018 06:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देवप्रयाग Updated Wed, 12 Sep 2018 06:45 PM IST
विज्ञापन
Car accident in devprayag rishikesh badrinath highway one killed
accident

ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक व्यक्ति की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि कार चालक घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार अपराह्न लगभग साढ़े 11 बजे थाना पुलिस को तोताघाटी के समीप एक कार खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही बछेलीखाल चौकी पुलिस और थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
विज्ञापन

 

Car accident in devprayag rishikesh badrinath highway one killed
accident

राहत टीम ने खाई से घायल वीरेंद्र घिल्डियाल (50) पुत्र अचितानंद घिल्डियाल निवासी खोला और कार चालक सुरेंद्र उनियाल (52) पुत्र सच्चिदानंद उनियाल निवासी डांग को निकाला।  दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवप्रयाग भेजा गया, लेकिन वीरेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि सुरेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर भेजा गया, लेकिन यहां से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कार सवार श्रीनगर से देहरादून के लिए निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed