Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Ahead of elections CM Dhami presents report card for past five years these five policies stand out

उत्तराखंड: चुनाव से पहले सीएम धामी ने दिया पांच वर्षों का लेखा-जोखा, नारी शक्ति समेत ये पांच नीतियां रहीं खास

Thu, 26 Nov 2026 10:03 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तराखंड Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 26 Nov 2026 10:03 PM IST
सार

उत्तराखंड में चुनाव से पहले आज धामी सरकार ने जनता के सामने अपने पांच साल के कामों का लेखा जोखा रखा। सीएम ने पांच नीतियों पर फोकस किया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Ahead of elections CM Dhami presents report card for past five years these five policies stand out
धामी सरकार का रिपोर्ट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनावों की पृष्ठभूमि तैयार करते हुए भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को राज्य सरकार के पांच वर्षों के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। हरिद्वार बाईपास स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में जारी इस दस्तावेज को सरकार की उपलब्धियों के रूप में पेश किया गया है। इस रिपोर्ट कार्ड में मुख्य रूप से पांच वर्गों और मुद्दों-महिला सशक्तीकरण, युवा रोजगार, देवभूमि की सांस्कृतिक व भौगोलिक रक्षा, गरीब-बुजुर्ग कल्याण व किसानों की आय वृद्धि पर केंद्रित नीतियों को रेखांकित किया गया है।

विज्ञापन


UK Top News: चुनाव से पहले भाजपा का रिपोर्ट कार्ड, कांग्रेस का लोकभवन कूच, अंकिता हत्याकांड में नया मोड़
विज्ञापन


नारी शक्ति : आर्थिक स्वावलंबन और आरक्षण
रिपोर्ट कार्ड के अनुसार, राज्य की महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण प्रदान किया गया है। दावा है कि 3.5 लाख से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, बैंणी-भुली योजना के माध्यम से 5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि भेजने का लक्ष्य है। स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण, नंदा गौरा योजना के तहत 3 लाख बेटियों की उच्च शिक्षा के लिए 968 करोड़ की सहायता और 2.5 लाख एकल महिलाओं को 1,500 रुपये मासिक पेंशन देने का उल्लेख है। वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि को 31,000 से बढ़ाकर 75,000 रुपये की है और घर की सबसे वरिष्ठ महिला को मुखिया का दर्जा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा कल्याण : पारदर्शी भर्ती और स्वरोजगार
युवाओं के संदर्भ में रिपोर्ट कार्ड में नकल विरोधी कानून 2023 को एक प्रमुख कदम बताया गया है, जिसमें दोषियों के लिए आजीवन कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, इस कानून के तहत अब तक 100 दोषियों की गिरफ्तारी हुई है और पारदर्शी प्रक्रिया से 36,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। इसके अलावा, 20,000 नए लघु उद्योगों के माध्यम से 1.1 लाख से अधिक रोजगार सृजित होने और बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की गिरावट का दावा किया गया है। राज्य में स्टार्टअप की संख्या शून्य से बढ़कर 1,750 तक पहुंचने तथा मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना से 3,500 लोगों को रोजगार मिलने की बात भी प्रमुखता से रखी गई है।

Trending Videos

Uttarakhand Ahead of elections CM Dhami presents report card for past five years these five policies stand out

देवभूमि की रक्षा : यूसीसी और सख्त भू-कानून
धामी सरकार ने नीतिगत उपलब्धियों में उत्तराखंड को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनाने का जिक्र किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्र की कृषि भूमि को बचाने के लिए सख्त भू-कानून लागू कर बाहरी व्यक्तियों की ओर से खेती की जमीन खरीदने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही, 13,000 एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और धर्मांतरण विरोधी कानून को प्रदेश की सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के प्रयासों के रूप में प्रस्तुत किया गया है।

गरीब और बुजुर्ग : सामाजिक सुरक्षा का दायरा
समाज के वंचित और वरिष्ठ वर्गों के लिए चलाई गई योजनाओं का विवरण देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि करीब 2 लाख अंत्योदय परिवारों को प्रतिवर्ष तीन मुफ्त रसोई गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के नियमों में बदलाव कर अब बुजुर्ग पति और पत्नी दोनों को 1,500-1,500 रुपये मासिक पेंशन दी जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से 63 लाख से अधिक नागरिकों को 5 लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलने का दावा किया गया है।

किसान कल्याण : फसलों के दाम, सब्सिडी
कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए रिपोर्ट कार्ड में दावा किया गया है कि उत्तराखंड के किसान आय वृद्धि के मामले में देश में अग्रणी हैं। पारंपरिक पहाड़ी अनाज मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,500 रुपये से बढ़ाकर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए शुरू किए गए हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से उत्पादकों को 6 करोड़ रुपये तक की आय हुई है। इसके अतिरिक्त, सेब की खेती पर 70 से 80 प्रतिशत सब्सिडी, पॉलीहाउस निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये के बजट (80 प्रतिशत सब्सिडी के साथ), गेहूं के समर्थन मूल्य पर 20 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त बोनस और 53,000 डेयरी किसानों को दूध पर 4 रुपये प्रति लीटर प्रोत्साहन राशि देने जैसी योजनाओं को सरकार ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed