फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   camp for voter card.

वोटर कार्ड बनाना है तो हो जाइए तैयार

Tue, 28 Oct 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 28 Oct 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
camp for voter card.

जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2015 को 18 साल पूरी हो रही है, उन्हें वोटर बनने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन


पांच नवंबर से शुरू होगा विशेष अभियान
ऐसे युवा फॉर्म-6 में लगाए जाने वाले कागजात दुरुस्त कर लें। विधानसभा निर्वाचक नामावली में इन नए वोटरों का नाम जोड़ने के लिए निर्वाचन आयोग विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चला रहा है।

नए वोटरों का नाम लिस्ट में शामिल करने के लिए निर्वाचन आयोग पांच नवंबर से विशेष अभियान शुरू करेगा।

यह अभियान एक दिसंबर तक चलेगा। इनके फॉर्म-6 जमा होने के बाद उनके कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में ये ताजा वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन


विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में एक जनवरी 2015 में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं से पहले ही फॉर्म-6 जमा करा लिए जाएंगे। उम्र पूरी होने के बाद उन्हें कार्ड मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार मनवर सिंह कंडारी का कहना है कि आयोग ने तिथि दे दी है। बीएलओ को प्रशिक्षण देने के बाद अभियान शुरू हो जाएगा। नए वोटर अपने क्षेत्र के पोलिंग स्टेशनों में जाकर बीएलओ के पास अपना फॉर्म-6 जमा कर दें।

इन बातों का रखें ध्यान
- पोलिंग स्टेशन में बीएलओ से फॉर्म-6 प्राप्त करें। फॉर्म भरकर उसमें फोटो लगाएं।
- एड्रेस प्रूफ (गैस कनेक्शन, डीएल, बिजली-पानी का बिल, बैंक पासबुक आदि) दें।
- अगर पिता के नाम कागजात हैं तो साथ में पिता के वोटर कार्ड की छाया प्रति लगाएं।

प्रशिक्षण में नहीं आए तो एफआईआर
विधानसभा निर्वाचक नामावली में नए वोटरों को शामिल करने के मद्देनजर बीएलओ के लिए 28 अक्तूबर से दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें बीएलओ बनाए बहुत से शिक्षक शामिल होने से आनाकानी कर रहे हैं।

कार्यवाहक तहसीलदार मनवर सिंह कंडारी का कहना है कि अगर शिक्षक बीएलओ की ट्रेनिंग में नहीं आए तो खंड शिक्षाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। यह निर्वाचन आयोग का आदेश है।


बीएलओ बनने पर बाकायदा मानदेय दिया जाता है। सहसपुर, धर्मपुर, रायपुर, डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को 28 अक्तूबर और राजपुर रोड, कैंट, मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ का प्रशिक्षण 29 अक्तूबर को नगर निगम प्रेक्षागृह में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed