{"_id":"ce479a7398fc82294eea429e399b8069","slug":"businessman-have-to-pay-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों को देना पड़ेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों को देना पड़ेगा जुर्माना
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 27 Sep 2013 04:26 PM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन के दुकानदारों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने जुर्माना लगाने की बात की है। गुरुवार के छापे के दौरान तय समय से पहले ही दुकानें बंद मिलने पर डीएसओ चौंक गए।
विज्ञापन
उन्होंने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी करने के साथ ही जुर्माना लगाने की बात भी कही है। जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और वरिष्ठ पूर्ति निरीक्षक वीके नागर ने शाम चार बजे के बाद पटेलनगर, माजरा क्षेत्र की दुकानों में छापे मारे।
विज्ञापन
जीएमएस रोड पर उमा थापा, माजरा में रतनलाल और ट्रांसपोर्ट नगर में संजय वालिया की दुकानें बंद मिलीं। पटेल चौक स्थित ओमप्रकाश की दुकान में उतर रहे गेहूं की जांच की गई। भंडारी बाग में साकेत वाल्मीकि, आरके सबरवाल, उर्मिला देवी और रीठा मंडी में दीप चंद की दुकानों में उपभोक्ताओं को गेहूं वितरण करते पाया गया।
विज्ञापन
आरएफसी गोदाम को देंगे नोटिस
डीएसओ ने आरएफसी गोदाम पहुंचकर आवंटित हो रहे गेहूं की जांच की। इस दौरान गोदाम के रजिस्टर भी चेक किए गए। गोदाम के अंदर आने वाले वाहनों की इंट्री गेट पर नहीं होने पर डीएसओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने गोदाम इंचार्ज को नोटिस भेजकर गेट व्यवस्था को सही करने की निर्देश दिए जाने की बात कही है।