फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bus brake fail during return from badrinath 11 pilgrims injured

बदरीनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस ब्रेक फेल होने से पलटी, ऐसे बची सबकी जान

Wed, 22 May 2019 09:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 May 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bus brake fail during return from badrinath 11 pilgrims injured
घायल तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर लौट रही एक बस के बेनाकुली में ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ का परिचय देकर बस पहाड़ी से तो टकरा दी लेकिन बस हाईवे पर पलट गई। बस में 24 तीर्थयात्री सवार थे, जिनमें से 11 को चोटें आई हैं। सीएचसी जोशीमठ में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को हायर सेंटर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बदरीनाथ से आंध्रप्रदेश के तीर्थयात्रियों को लेकर जोशीमठ जा रही बस के बेनाकुली में ब्रेक फेल हो गए। चालक ने बिना तीर्थयात्रियों को बताए बस को पहाड़ी से टकरा दिया और बस हाईवे पर पलट गई।
विज्ञापन


हाईवे के नीचे ही अलकनंदा बह रही है अगर चालक बस पहाड़ी से न टकराता तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में नागराजन पुत्र के राजू, हेमलता पत्नी अपारा, डी श्यामलता पत्नी डी गिरी, आरवारा लक्ष्मी पत्नी आर लक्ष्मी, एस नागेश्वर राव पुत्र के स्वामी, आर सरस्वती पत्नी आर सचनारायण, एन भारती पत्नी एस राज, नागलक्ष्मी पुत्री सचनारायण, एन ज्योति पुत्री रमेश, नारायणी पत्नी नागेश्वर और डी लक्ष्मी पत्नी सत्य नारायण सभी आंध्रप्रदेश निवासी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने आर सरस्वती, आरवारा लक्ष्मी और डी श्यामला को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed