फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   brother died in front of sister

अपनी जान दे दी लेकिन बहन को बचा लिया

Fri, 22 Aug 2014 09:52 PM IST
अमर उजाला, त्यूनी
अमर उजाला, त्यूनी Updated Fri, 22 Aug 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
brother died in front of sister

पहाड़ी रास्ते में आगे बढ़ते हुए भाई का पैर फिसल जाता है। वह लुढ़ककर खाई में गिरने लगता है। साथ चल रही छोटी बहन भाई का हाथ थाम लेती है।

विज्ञापन


वह हिम्मत जवाब देने तक भाई का हाथ पकड़े रहती है। इस पर जब भाई को अहसास हो जाता है कि उसके साथ छोटी बहन भी खाई में समा जाएगी तो वह खुद ही अपना छुड़ा लेता है।
विज्ञापन


इसके बाद भाई 100 मीटर गहरी खाई में गिरकर मौत की लंबी नींद सो जाता है और बहन रोती बिलखती घर पहुंचती है। यह किसी पिक्चर का सीन नहीं क्षेत्र में घटी एक हृदय विदारक घटना है। जिसे सुनते ही हर किसी की आंखें नम हो आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहन 14 साल की भाई 17 का

brother died in front of sister

घटनाक्रम के अनुसार, राजू (17) पुत्र श्याम प्रसाद निवासी चातरा तहसील त्यूनी हाईस्कूल ठडियार में नौंवी का छात्र था। घर की माली हालत नाजुक होने के कारण वह पढ़ाई के साथ ही जंगल में लीसा निकालने का काम करता था।

बुधवार को वह अपनी छोटी बहन सपना (14) के साथ शाम करीब चार बजे घर लौट रहा था। कंपार्टमेंट नंबर आठ से गुजरने के दौरान उसका पैर फिसलने से वह खाई में लुढ़कने लगा।

पीछे चल रही बहन ने भाई को खाई में गिरने से बचाने के लिए उसका हाथ थाम लिया। बहन काफी देर तक भाई का हाथ थामे रही। फिर उसकी हिम्मत भी जवाब देने लगी और वह घिसटती हुई खाई की ओर सरकने लगी।

बहन का हाथ छुड़ा जा गिरा खाई में

brother died in front of sister

इस पर राजू ने छोटी बहन से उसका हाथ छोड़ने को कहा, लेकिन वह भाई का हाथ थामे रही, जबकि राजू को आभास हुआ कि दोनों ही खाई में समा जाएंगे तो उसने खुद ही बहन का हाथ छुड़ा लिया और करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

बहन रोती बिलखती हुई घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। आनन फानन में परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़, जहां खाई में राजू का लहूलुहान शव देख कोहराम मच गया।

मृतक राजू नौ भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। भाई को खोने के बाद से सपना का रो-रोकर बुरा हाल है। वह घटना की जानकारी देते हुए बार-बार बिलख कर रो पड़ती।

जान देकर पूरा कर गया राखी का वादा

brother died in front of sister

11 दिन पहले रक्षाबंधन पर राखी बंधवाते वक्त राजू ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया था। उसे पूरा करने के लिए उसने अपनी जान दे दी, मगर बहन को खरोंच नहीं आने दी।

जान देकर बहन की रक्षा का वादा पूरा करने वाले राजू की मौत के बाद घर वाले बदहवास हो चुके हैं। बहन सपना को यकीन ही नहीं है कि एक पल में लाडला भाई ताउम्र के लिए उसे छोड़ कर जा चुका है।

सदमे में आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। उसकी नजरों के सामने भाई राजू का चेहरा और आखिरी समय पर कही उसकी बातें रह रहकर गूंज रही हैं।

राजू ने अंतिम लम्हों में सपना का हाथ यह कह कर छोड़ दिया था कि अगर तूने मेरा हाथ नहीं छोड़ा तो तू भी मर जाएगी। सपना छोटी बहन होने के नाते राजू की बेहद लाडली थी।

ऐसे में खाई में लटके राजू ने देखा कि सपना उसका हाथ नहीं संभाल पा रही है तो सपना को बचाने के लिए हाथ छुड़ाकर खुद मौत की गहरी खाई में समा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed