फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bribery bank manager got seven year imprisonment

देहरादून : रिश्वतखोर बैंक प्रबंधक को सात साल का कारावास, रंगे हाथ हुआ था गिरफ्तार

Fri, 15 Nov 2019 08:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 15 Nov 2019 08:07 PM IST
सार

  • तत्कालीन चपरासी को पांच साल के लिए सलाखों के पीछे भेजने के आदेश
  • दोनों दोषियों पर न्यायालय ने 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
  • 18 सितंबर 2018 को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था प्रबंधक

विज्ञापन
Bribery bank manager got seven year imprisonment
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई स्पेशल जज सुजाता सिंह की अदालत ने उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक को सात साल की सजा सुनाई है। इस मामले में तत्कालीन चपरासी को भी गिरफ्तार किया गया था, जिसे न्यायालय ने पांच साल के लिए सलाखों के पीछे भेजने के आदेश दिए हैं। दोनों दोषियों पर न्यायालय ने 40 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


मामला उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की गदरपुर शाखा का है। सीबीआई के अधिवक्ता सतीश गर्ग के अनुसार रुप चंद (निवासी गदरपुर) ने बैंक से डेयरी लोन लिया था। लोन की दूसरी किश्त के रूप में 2.40 लाख रुपये सितंबर-2018 में जारी होने थे। इस पर शाखा प्रबंधक विपिन चंद आर्या (निवासी आवास विकास कालोनी, रुद्रपुर) ने इस किश्त में से केवल 40 हजार रुपये जारी किए।

विज्ञापन

10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी

जबकि, शेष राशि और सब्सिडी के लिए 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। रुप चंद ने इसकी शिकायत सीबीआई से कर दी। उसी दिन सीबीआई ने विपिन चंद आर्या को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। विपिन चंद आर्या के साथ सीबीआई ने शाखा के तत्कालीन चपरासी सुदेश कुमार (निवासी वाल्मीकि बस्ती गदरपुर) को भी गिरफ्तार किया।

रिश्वत लेते समय सुदेश कुमार भी मौजूद था। सीबीआई ने मुकदमे में कुल 11 गवाह पेश किए। इन सब गवाहों और साक्ष्यों को आधार बनाते हुए न्यायालय ने विपिन चंद आर्या को सात साल और सुदेश कुमार को पांच साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही विपिन चंद आर्या पर 30 हजार रुपये और सुदेश पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed