फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boys in look of transgender recovery from traders in Champawat

इस काम के लिए युवकों ने बना लिया किन्नरों का वेश, जब बाजार में पहुंचे तो...

Thu, 09 Nov 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Thu, 09 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
boys in look of transgender recovery from traders in Champawat

छह युवक किन्नर का रूप बनाकर ऐसा काम करने में लगे थे कि लेने के देने पड़ गए। युवक किन्नर बनकर लोगों व व्यापारियों से वसूली करना मध्य प्रदेश निवासी छह लोगों को महंगा पड़ा।

विज्ञापन


घर-घर जाकर वसूली कर रहे इन आरोपियों को लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया है।  
विज्ञापन


बुधवार को कुछ लोगों ने व्यापार संघ अध्यक्ष भैरव राय और गोविंद वर्मा को बताया कि नगर क्षेत्र में व्यापारियों व लोगों से हिजड़े वसूली कर रहे हैं। व्यापार संघ अध्यक्ष राय ने व्यापारियों और कई स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर व्यापारियों ने मीना बाजार, ठाड़ाढुंगा, हथरंगिया, कचहरी वार्डों में इनको तलाशना शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पता चला कि ये सभी आरोपी आदर्श कालोनी में लोगों के घरों में गए हुए हैं। इस पर सभी लोग आदर्श कालोनी पहुंच गए।

boys in look of transgender recovery from traders in Champawat

लोगों की भीड़ को देखकर आरोपी फरार होने का प्रयास करने लगे। लोग इन्हें पकड़ थाने ले आए।  दरोगा हेमंत कठैत और चीता मोबाइल के सिपाही बिहारी लाल कुशवाहा ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि सभी आरोपी हिजड़े नहीं हैं, बल्कि वे वेश बदलकर लोगों से वसूली कर रहे थे।

इससे पहले यह पिथौरागढ़ से भी वसूली कर चुके हैं। पुलिस को इनके पास से कुछ नगदी भी मिली है। थानाध्यक्ष बीएस बृजवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान भगवान सिंह सोलंकी (25) निवासी नवाखेड़ा निनौरा उज्जैन, राजूनाथ (27) कजआना इंदौर, जीवन (22) निवासी वरनगर चीकली उज्जैन, किशन नाथ (26)  निवासी पुर्कोदा, गौतमपुरा इंदौर, विनोद (20)निवासी कजआना इंदौर, लाल नाथ (41) इंगबोरिया उज्जैन के रूप में हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, राजू गड़कोटी, सुनील चौबे, केदार बोहरा, दीपक राय, हेमंत पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed