शर्मनाक: हरिद्वार में किशोरी को जबरन शौचालय में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के चंडीघाट क्षेत्र की एक बस्ती में एक किशोरी को जबरन शौचालय में खींचकर दुष्कर्म करने की कोशिश की गई। किशोरी के बचाव में चीखने चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पेशे से दिहाड़ी मजदूर की बेटी पास के ही रहने वाले एक परिचित के घर शौच को गई थी।
आरोप है कि परिचित के बेटे ने शौचालय से निकल रही किशोरी को दबोच लिया और शौचालय में खींचकर दुष्कर्म करना चाहा। किशोरी के हल्ला मचा देने पर आमजन एकत्र हो गए। इधर, आरोपी युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। एसओ कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश कर रहे है।
किशोरी से छेड़छाड़ मामले में एक गिरफ्तार
डोईवाला में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामला डोईवाला कोतवाली के टोंगिया क्षेत्र का है। एसएसआई योगेंद्र सिंह गुसांई ने बताया कि 13 साल की किशोरी घर से सामान लेने दुकान गई थी। इसी दौरान आरोपी विजय पुत्र अमर सिंह निवासी मिस्सरवाला टोंगिया ने लड़की से छेड़छाड़ शुरू कर दी।
किसी तरह से किशोरी ने अपना बचाव कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने मामले में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।