फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy commits suicide for god

नहीं मिले भगवान तो दे दी अपनी जान

Thu, 02 Jan 2014 11:35 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 02 Jan 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
boy commits suicide for god

देहरादून में भगवान श्रीराम के दर्शन न होना एक छात्र को इतना नागवार गुजरा कि उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


पढ़ें, 2014 की शुरुआत में ही 'बरसे' शुभ संकेत

छात्र के कमरे से मिले सुसाइड नोट में यह जिक्र किया गया है। मूलत: इटावा, यूपी का विजेंद्र यादव (18) पुत्र इंद्र सिंह यादव सीमाद्वार, वसंत विहार में एक सैन्य अफसर की कोठी में चौकीदारी करता था। विजेंद्र का परिवार गांव में ही रहता है।
विज्ञापन


पढ़ें, मोदी के गुजरात को पछाड़ देगा उत्तराखंड का यह गांव
विज्ञापन
विज्ञापन


वह डीएवी कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात खाना खाने के बाद वह सर्वेंट क्वार्टर में सोने चला गया। बुधवार सुबह काफी देर तक भी विजेंद्र बाहर नहीं आया तो मकान मालिक ने उसे कई आवाजें दीं।


पढ़ें, अगर पानी-बिजली का बिल आए तो जमा न करें!

कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को बुला लिया गया। वसंत विहार पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो भीतर पंखे के कुंडे पर लटका विजेंद्र का शव मिला। तलाशी में एक सुसाइड नोट भी मिला।

इसमें विजेंद्र ने लिखा था, ‘हे रामजी, आपने मुझे दर्शन नहीं दिए। तो क्या हुआ मैं आपके पास आ रहा हूं।’ पूछताछ में पता चला कि विजेंद्र कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह अकसर खोया सा रहता था।

पढ़ें, सावधान आपदा के निशाने पर है एक और धाम

बताया गया कि विजेंद्र बहुत धार्मिक प्रवृत्ति का था और भगवान राम के दर्शन की बात कहकर लंबी पूजाएं भी करता था। सूचना पर देर शाम विजेंद्र के परिजन दून पहुंच गए थे। पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। विजेंद्र का बड़ा भाई भोपाल में सिक्योरिटी गार्ड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed