फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy beaten in love affair.

धुनाई के बाद प्रेमिका को अपनाने से किया इनकार

Mon, 11 Jan 2016 01:42 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 11 Jan 2016 01:42 PM IST
विज्ञापन
boy beaten in love affair.
रुड़की में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों की प्रेम कहानी में प्रेमी की धुनाई के बाद तकरार इस कदर बढ़ी कि उसने प्रेमिका को अपनाने से इनकार कर दिया। बाद में जिम्मेदार लोगों ने बीच बचाव कराया। दोनों परिवारों की रजामंदी से दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक का दूसरे गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को गांव के लड़कों ने दबोच लिया था। जिसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी थी।
विज्ञापन


हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिसकर्मियों के कब्जे से भी ग्रामीणों ने आरोपी को छुड़ा लिया। गांव के जिम्मेदार लोगों ने बमुश्किल उसे भीड़ से छुड़ाते हुए कमरे में बंद कर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल उसे टीम के साथ गांव से कोतवाली ले आए। देर रात तक चले हंगामे के बाद रविवार सुबह फिर कोतवाली में दोनों पक्षों का जमावड़ा लग गया।
 
बेइज्जती होने की बात कहकर प्रेमी ने प्रेमिका को अपनाने से मना कर दिया। जबकि प्रेमिका उसके साथ शादी पर अड़ी रही। दिन भर माथापच्ची के बाद कुछ जिम्मेदार लोग आखिरकार दोनों पक्ष को मनाने में कामयाब रहे। जिसके बाद प्रेमी प्रेमिका का निकाह करा दिया गया। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी रजामंदी से समझौता हुआ है।


बाद में बरामद हुई युवती
रात में हंगामे के दौरान प्रेमिका के परिजन आरोपी पर लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगा रहे थे। शाम के समय से ही उसके गायब होने का दावा भी कर रहे थे। मगर बाद में युवती गांव से ही बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed