फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Border-2 Film Shooting in Dehradun Chief Executive of Uttarakhand Film Council met actor Sunny Deol

Border-2 Shooting: एक्टर सनी देओल से मिले उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के सीईओ, फिल्म नीति को लेकर हुई चर्चा

Tue, 20 May 2025 04:43 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 May 2025 04:43 PM IST
सार

Dehradun News: इन दिनों देहरादून में फिल्म बॉर्डर-टू की शूटिंग चल रही है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
Border-2 Film Shooting in Dehradun Chief Executive of Uttarakhand Film Council met actor Sunny Deol
सनी देओल से मिले बंशीधर तिवारी - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी के हल्दूवाला गांव में बॉर्डर-2 फिल्म की शूटिंग कर रही टीम राज्य की फिल्म नीति से काफी उत्साहित है। मंगलवार को उत्तराखंड फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष बंशीधर तिवारी की मुलाकात अभिनेता सनी देओल और निर्देशक अनुराग सिंह से हुईं।

विज्ञापन


बातचीत के दौरान उत्तराखंड की फिल्म नीति, लोकेशन विविधता और राज्य सरकार की ओर से दिए जा रहे समर्थन पर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में बनी उत्तराखंड की वर्तमान फिल्म नीति को देश की सबसे प्रगतिशील नीतियों में एक माना जा रहा है। सनी देओल भी इस दौरान काफी सहज और उत्साहित नजर आए।
विज्ञापन


बॉर्डर 2 की बात करें तो यह फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और टी-सीरीज के प्रोडक्शन में बन रही है। जिसकी शूटिंग फरवरी से देहरादून में चल रही है। इसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म के प्रोड्यूसर बिनोय गांधी ने बताया कि फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है। देहरादून के हल्दूवाला क्षेत्र में कश्मीर के एक गांव का भव्य सेट बनाया गया है। फिल्म में युद्ध के सीन, टैंक और सेना के मूवमेंट जैसे दृश्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट से रोजाना करीब 350 स्थानीय लोगों को काम मिल रहा है। इस दौरान परिषद के संयुक्त सीईओ डॉ. नितिन उपाध्याय भी मौजूद रहे।

Uttarakhand: रक्षा मंत्री से मिले मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष; ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की कही बात


इन फिल्मों की भी चल रही शूटिंग
बॉर्डर 2 के अलावा इस समय उत्तराखंड में कई प्रमुख फिल्मों की शूटिंग चल रही है। तनु वेड्स मनु फेम निर्माता विनोद बच्चन की फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 की शूटिंग देहरादून में हो रही है। अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा और बिजेंद्र काला अभिनीत कॉमेडी सटायर उत्तर दा पुत्तर की शूटिंग देहरादून और ऋषिकेश में चल रही है। तीन गढ़वाली फिल्मों मारचा, तेरी माया और नमक की शूटिंग क्रमशः देहरादून, टिहरी और उत्तरकाशी में हो रही है।

वर्ष 2024-25 में सरकार ने 225 शूटिंग अनुमतियां दीं
बीते कुछ समय में उत्तराखंड में कई उल्लेखनीय हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग पूरी हो चुकी है। जिनमें विकी विद्या का वो वाला वीडियो, तिकड़म, दो पत्ती, पुतुल, रौतू का राज, तन्वी द ग्रेट, पास्ट टेंस, केसरी 2 और मेरे हसबैंड की बीवी प्रमुख हैं। वर्ष 2024 -25 में उत्तराखंड सरकार द्वारा 225 शूटिंग अनुमतियां जारी की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed