फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Operation Sindoor will be included in Madrasa curriculum Madarsa Board President Qasmi met Rajnath Singh

Uttarakhand: रक्षा मंत्री से मिले मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष; ऑपरेशन सिंदूर को पाठ्यक्रम में शामिल करने की कही बात

Tue, 20 May 2025 02:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की (हरिद्वार)। Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 20 May 2025 02:25 PM IST
सार

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने कहा कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अपने नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
Operation Sindoor will be included in Madrasa curriculum Madarsa Board President Qasmi met Rajnath Singh
मुफ़्ती शमून क़ासमी ने की रक्षा मंत्री से मुलाकात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड मदरसा शिक्षा परिषद के अध्यक्ष मुफ़्ती शमून क़ासमी ने मंगलवार को दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और सूफियों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहा।

विज्ञापन


मुफ़्ती क़ासमी ने रक्षा मंत्री को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर करारा प्रहार किया है। इस साहसिक कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की रणनीति और सुरक्षा नीति की सराहना हो रही है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Kotdwar Crime: भूमि विवाद में युवक ने खोया आपा, रॉड से किया हमला, ताई की मौत, ताऊ की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रक्षा मंत्री से मांग की कि ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए सैनिकों और जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी हमले में मारे गए आम नागरिकों के परिजनों को विशेष आर्थिक सहायता दी जाए। मुफ़्ती क़ासमी ने जानकारी दी कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अपने नए पाठ्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर को शामिल करने पर विचार कर रहा है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्र भी देश की सैन्य उपलब्धियों और राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed