फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bomb rumor make people frighten

दुल्हन के नीचे बम की खबर ने उड़ाए होश

Wed, 12 Feb 2014 01:59 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 12 Feb 2014 01:59 AM IST
विज्ञापन
bomb rumor make people frighten

राजधानी में एक शादी समारोह में स्टेज के नीचे टाइम बम की सूचना ने बाराती और घरातियों के होश उड़ा दिए। समारोह में अफरातफरी मच गई। बम की सूचना पर पुलिस अफसरों के भी हाथ-पांव फूल गए।

विज्ञापन


किसी ने की शरारत
पुलिस के साथ पहुंचे बम डिस्पोजल स्क्वायड ने चेक किया तो टाइम बम महज एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस निकला, जिसमें लाल-नीली बत्तियां जल रही थीं। अंदेशा है कि किसी ने शरारत के लिए यह काम किया होगा। बम न होने की पुष्टि होने के बाद शादी समारोह पूरा हुआ।
विज्ञापन


फोटो सेशन के दौरान फैली अफवाह
सोमवार रात ठेकेदार हाजी मोहम्मद यूसुफ के टर्नर रोड स्थित उनके घर में उनकी दो बेटियों की शादी थी। एक बारात सलेमपुर, रुड़की और दूसरी टर्नर रोड से पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें,हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

देर रात करीब डेढ़ बजे स्टेज पर फोटो सेशन चल रहा था। तभी एक बच्ची ने मेजबानों को बताया कि उसने किसी लड़के को फोन पर यह कहते सुना है कि दूल्हा-दुल्हन के स्टेज के नीचे रखा ‘टाइम बम’ कुछ ही देर में फट जाएगा।

स्टेज के नीचे देखा तो उड़ गए होश
पहले उसकी बात पर किसी को यकीन नहीं हुआ। मगर स्टेज के नीचे झांका तो सभी सन्न रह गए। नीचे एक डिब्बानुमा डिवाइस पर लाल-नीली बत्तियां जल रही थीं। ‘बम’ देख बारातियों में अफरातफरी मच गई। तुरंत क्षेत्र में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को सूचना दी गई।


बम डिस्पोजल दस्ते के साथ पहुंची पुलिस
मौके पर एसओ क्लेमेनटाउन राजेश शाह बम डिस्पोजल दस्ते के साथ पहुंचे। दूल्हा-दुल्हन समेत घराती और बारातियों को वहां से हटा दिया गया। दस्ते ने चेक करने के बाद डिवाइस की तारें काटी, तब जाकर सभी को राहत की सांस आई।

पढ़ें,आया था सिफारिश करने, पहुंच गया हवालात

जांच में पता चला कि यह बम नहीं, एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस थी। इस पर रंग-बिरंगी बत्तियां लगाई गई थीं। पुलिस ने बताया कि यह किसी की शरारत लग रही है। पुलिस के मुताबिक जांच के लिए वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed