वीडियोः नदी में पलटा कांवडियों से भरा वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में चीला-बैराज मार्ग पर बरसाती नदी लगातार हादसों का सबब बन रही है। रविवार को बरसाती नदी के पानी में फंसने से कांवडियों से भरी एक बोलेरो नदी में पलट गई।
गनीमत रही कि पानी के तेज बहाव में कोई नहीं बहा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घायल छह कांवड़ियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में 20 लोग सवार थे, अन्य सभी सुरक्षित हैं।
रविवार सुबह यूपी से बोलेरो में सवार कांवड़िए चीला-बैराज मार्ग से होते हुए नीलकंठ धाम जा रहे थे। गंगा भोगपुर मल्ला से आगे मार्ग के बीच पड़ने वाली बीन नदी को पार करते समय वाहन पानी की जद में आकर फंस गया।
चालक ने तेजी से निकालने का प्रयास किया, तभी वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना को कैमरे कैंद कर लिया।
वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...
हादसा होने पर वाहन में सवार कांवड़िए चीखने चिल्लाने लगे।
सूचना पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पानी में फंसे वाहन को बाहर निकाला और घायल पिंकी (30) पुत्र रामधन, चंद्राश (45) पुत्र वीरसेन, राजीव (24) पुत्र धर्मपाल, उत्तम (18) पुत्र बदान, विपिन (16) पुत्र चंद्राश, चालक धमेंद्र भडाना सभी निवासी ग्राम बसोली, बागपत यूपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल कांवड़ियों ने मार्ग की बदहाली पर आक्रोश जताया। बताया कि जब बरसात में नदी उफनाई रहती है तो उस पर पुल क्यों नहीं बनाते।