फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   body builiding craze in youth

हैंडसम दिखने के चक्कर में कहीं बन ना जाएं नपुंसक

Sat, 08 Feb 2014 12:14 AM IST
अभिषेक बहुगुणा/अमर उजाला, श्रीनगर
अभिषेक बहुगुणा/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Sat, 08 Feb 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
body builiding craze in youth

सलमान, ऋत्विक जैसी आकर्षक बॉडी पाना युवाओं का सपना है। इसके लिए युवा जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। साथ ही मांसपेशियों को आकार और मजबूती देने के लिए बड़े पैमाने पर फूड सप्लीमेंट्स का भी प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल, लिवर के लिए खतरनाक
खास बात ये कि इनका प्रयोग जिम संचालकों या दोस्तों के कहने पर ही किया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार फूड सप्लीमेंट्स से दिल, लिवर, हड्डियों और जोड़ों पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


पढ़ें,उत्तराखंड के सीएम का 'चेहरा' बदलने की कवायद
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे खराब स्थिति वर्जिश छोड़ने के बाद पैदा होती है। ऐसे में कई बार फूड सप्लीमेंट्स लेने वालों को गंभीर बीमारियों से जूझना पड़ता है।

जिम छोड़ने के बाद होती है मुश्किल

body builiding craze in youth

बजीरों का बाग निवासी अक्षय उनियाल ने तीन साल पहले जिम ज्वाइन किया। दोस्तों की सलाह पर उन्होंने फूड सप्लीमेंट भी लिए।

छह महीने तक तो सब ठीक चला, लेकिन परीक्षाओं के समय अचानक जिम छोड़ना पड़ा तो पहले वजन में गिरावट आई और फिर गंभीर रूप से बीमार हो गए।

पढ़ें,'लगान' के डायरेक्टर करेंगे उत्तरकाशी में शूटिंग

महीने भर तक डॉक्टरों के चक्कर काटने के बाद सेहत सुधर पाई। तिवारी मोहल्ला के अभिनव भंडारी ने देखादेखी में फूड सप्लीमेंट्स लिए। कसरत छोड़ते ही बीमार पड़ गए फिर एक हफ्ता अस्पताल में बिताना पड़ा।

डॉक्टर की सलाह से लें फूड सप्लीमेंट

body builiding craze in youth

केमिस्ट अनुराग बहुगुणा ने बताया कि बाजार में घटिया क्वालिटी के सप्लीमेंट्स मौजूद हैं। दिल्ली में बनने वाले इन सप्लिमेंट्स को विदेशी लेबल लगाकर बेचा जा रहा है।

बिना विशेषज्ञ की सलाह के युवा इनका प्रयोग कर रहे हैं। अनुराग के मुताबिक सप्लीमेंट्स के काफी साइड इफेक्ट्स हैं।

पढ़ें, नंदा राजजात यात्रा की तिथि घोषित, तैयारी जीरो

शरीर की जरूरत के हिसाब से ही फूड सप्लिमेंट दिया जाता है। इसलिए इनके प्रयोग से पहले विशेषज्ञों की सलाह ली जानी चाहिए।

क्या कहते हैं फ‌िजी‌श‌ियन

body builiding craze in youth

अधिकतर युवा बिना किसी डॉक्टरी सलाह के आकर्षक दिखने के ल‌िए फूड सप्लीमेंट का प्रयोग करते हैं। विशेषज्ञों ने फूड सप्लीमेंट के प्रयोग से बचने की सलाह दी है।

पढ़ें,केदारनाथ के रावल का भी रहा है विवादों से नाता

मांसपेशियों की मजबूती के लिए टेस्टोस्टेरोन नाम का हार्मोन महत्वपूर्ण है। शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए स्टेरॉयड दिया जाता है, लेकिन इसका अधिक प्रयोग जानलेवा भी हो सकता है। फूड सप्लीमेंट के बजाए मेथी, गोखरू, जई, सफेद मूसली जैसी जड़ी-बूटियों का प्रयोग ज्यादा सुरक्षित है।
-डा. एके गोयल, वरिष्ठ फिजीशियन, संयुक्त अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed