फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Boarding school Warden Cruelty seen in CCTV experts will take statements of children sexual harassment

Uttarakhand: वार्डन की क्रूरता; मासूम भाइयों का किया यौन उत्पीड़न फिर बुरी तरह पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

Mon, 02 Jun 2025 02:56 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Jun 2025 02:56 PM IST
सार

बोर्डिंग स्कूल में दो नाबालिग दिव्यांग भाइयों के यौन उत्पीड़न का मामला सामना आया है। सीसीटीवी में आरोपी वार्डन की क्रूरता दिखी।

विज्ञापन
Boarding school Warden Cruelty seen in CCTV experts will take statements of children sexual harassment
जेल प्रतीकात्मक - फोटो : istock

विस्तार

शहर के एक बोर्डिंग स्कूल में नाबालिग दिव्यांग भाइयों के यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो आरोपी वार्डन की क्रूरता दिखाई दी। सीसीटीवी में दिखा कि आरोपी ने न सिर्फ बच्चों का उत्पीड़न किया बल्कि क्रूरता के साथ मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 30 मई को एक महिला ने शिकायत की थी कि उनके दो बच्चों के साथ एक बोर्डिंग स्कूल में मारपीट के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। बताया कि उन्होंने अप्रैल में अपने नाबालिग दोनों बच्चों का दाखिला स्कूल में कराया था। लेकिन दाखिले के बाद से ही उनकी एक दो बार ही बच्चों से बात हुई।

विज्ञापन


30 मई को जब वह बच्चों से मिली तो बच्चों ने आपबीती सुनाई। बताया कि स्कूल, हॉस्टल का वार्डन उनके साथ मारपीट व यौन उत्पीड़न करता है। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मोनू निवासी थाना सादियाबाद, गाजीपुर हाल पता कारगी चौक को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को पुलिस ने आरोपी मोनू को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन तैयार, 88.8 MHz पर ट्यून करें...वैज्ञानिक होंगे आपसे रूबरू

बच्चों के बयान के लिए लिखा पत्र

नाबालिग दिव्यांग बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस भी हर पहलू पर जांच कर रही है। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। इसके साथ ही नाबालिग दिव्यांग बच्चों के बयान लेने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। सोमवार या मंगलवार को विशेषज्ञ दिव्यांग बच्चों के बयान ले सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed