फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand first science radio station Tune in on 88.8 MHz UCOST read All Updates

Uttarakhand: प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन तैयार, 88.8 MHz पर ट्यून करें...वैज्ञानिक होंगे आपसे रूबरू

Mon, 02 Jun 2025 02:27 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 02 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

यूकॉस्ट में राज्य का पहला वैज्ञानिक रेडियो स्टेशन तैयार हुआ है। बेसिल की टीम ने शनिवार को पहली बार इसका ट्रायल किया, जो सफल रहा। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने ट्रायल के दौरान रेडियो स्टेशन का निरीक्षण किया। इस रेडियो स्टेशन पर देश-प्रदेश के वैज्ञानिकों को बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand first science radio station Tune in on 88.8 MHz  UCOST read All Updates
साइंस रेडियो स्टेशन तैयार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

रेडियो सुनने के शौकीन जैसे ही अपने रेडियोसेट पर 88.8 मेगाहर्ट्ज पर ट्यून करेंगे तो वैज्ञानिक आपसे रूबरू होंगे। वैज्ञानिक आपको न केवल मौसम से संबंधित सभी जानकारियां देंगे बल्कि उनके आविष्कार जनता और समाज के लिए किस तरह से कारगर हैं, ये भी बताएंगे। जी हां, देहरादून के उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में शुरू होने जा रहा है प्रदेश का पहला साइंस रेडियो स्टेशन।

विज्ञापन

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसलटेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने यूकॉस्ट में राज्य का पहला साइंस कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन तैयार कर दिया है। बेसिल की टीम ने शनिवार को पहली बार इसका ट्रायल किया, जो सफल रहा। यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने ट्रायल के दौरान रेडियो स्टेशन का निरीक्षण किया। इस रेडियो स्टेशन पर देश-प्रदेश के वैज्ञानिकों को बुलाया जाएगा। साइंस किस तरह से आमजन के लिए काम कर रहा है। उनके जीवन को सरल बना रहा है, उसे समझाने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन

यूकॉस्ट की एक टीम छात्र-छात्राओं में विज्ञान की रूचि पैदा करने के लिए रोजाना करीब दो घंटे का जागरूकता कार्यक्रम प्रसारित करेगी। इसके अलावा विज्ञान के अल-अलग पहलुओं को इसमें शामिल किया जाएगा। यूकॉस्ट ने पूरे सप्ताह का शेड्यूल तय कर लिया है। शोध, अनुसंधान कर रहे प्रदेश के शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर को यहां आमंत्रित किया जाएगा। वे अपने शोध की जानकारी देंगे। आजकल राज्यपाल के निर्देश पर वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च के तहत सभी सरकारी और निजी विवि शोध कर रहे हैं। ये यूकॉस्ट के रेडियो स्टेशन पर अपने शोध की समाज के लिए उपयोगिता बताएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

10 किमी हवाई दूरी तक होगा प्रसारण

यूकॉस्ट परिसर में ट्रांसमीटर के साथ ही टावर भी लग चुका है। इस साइंस रेडियो स्टेशन का प्रसारण 10 किमी हवाई दूरी तक होगा। इससे देहरादून जिले का काफी क्षेत्र कवर हो जाएगा। आपदा प्रभावित इलाकों में यूकॉस्ट का यह रेडियो स्टेशन काफी कारगर साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश में अभी खाली रहेंगी ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतें, अध्यादेश जारी होने में तकनीकी पेच

प्रदेश के पहले साइंस रेडियो स्टेशन का ट्रायल सफल हो गया है। हम विश्व पर्यावरण दिवस पर पांच जून से इसका प्रसारण शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। इस रेडियो से वैज्ञानिक समाज के लिए अपने शोध को बताएंगे। -प्रो. दुर्गेश पंत, महानिदेशक, यूकॉस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed