फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   board student facing electricity problem.

बिजली कटौती निकाल रही बोर्ड परीक्षार्थियों का दम

Sat, 06 Feb 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 06 Feb 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
board student facing electricity problem.

प्रदेश में घंटों हो रही बिजली कटौती बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं पर भारी पड़ रही है। डिमांड बढ़ने से आने वाले दिनों में कटौती बढ़ने की संभावना है। हालांकि ऊर्जा निगम ओपन मार्केट से अतिरिक्त बिजली खरीदकर कम से कम कटौती का दावा कर रहा है।

विज्ञापन


मार्च पहले हफ्ते में उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू होनी है। ऊर्जा निगम ने पूर्व में दावा किया था कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान प्रदेश में चौबीस घंटे बिजली सुचारु रखी जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा की तैयारी मद्देनजर फरवरी में भी न्यूनतम कटौती होगी। लेकिन निगम के दावों की अभी से हवा निकलनी शुरू हो गई है। लगता है ऊर्जा निगम ने पिछले सालों के अनुभव से भी सीख नहीं ली है। जगह-जगह मरम्मत के नाम पर कटौती से लोग परेशान हैं। पिछले करीब एक हफ्ते से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में घंटों की कटौती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्पादन हो रहा कम
ऊर्जा निगम के प्रवक्ता मधुसूदन ने बताया कि पिछले कुछ दिन में लोड बढ़ने पर नार्दर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर (एनआएलडीसी) की ओर से कई बार उत्तराखंड समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों को कम बिजली खींचने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा राज्य के विद्युत गृहों में भी उत्पादन कम हो रहा है। फिर भी कटौती कम करने के लिए ओपन मार्केट से बिजली खरीदी जा रही है। लाइन में इमरजेंसी फाल्ट आने पर सब स्टेशन के बजाय संबंधित क्षेत्र के फीडर पर ही शटडाउन लेकर फाल्ट ठीक कराए जा रहे हैं।


ओपन मार्केट से खरीदकर हो रही जरूरत पूरी
शनिवार को राज्य के जल विद्युत गृहों से 80 लाख 60 हजार यूनिट बिजली प्राप्त हुई। जबकि राज्य में बिजली की डिमांड तीन करोड़ 63 लाख 10 हजार यूनिट रही। केंद्रीय सेक्टर से एक करोड़ 35 लाख 60 हजार यूनिट विद्युत उत्पादन मिला। हरियाणा से बैंकिंग के जरिए लगभग 20 लाख यूनिट, ओपन मार्केट से 50 लाख यूनिट और अन्य स्रोतों की बिजली से कमी को दूर करने की ऊर्जा निगम ने कोशिश की। फिर भी ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर और लाइनों को बचाने के लिए राज्य में शाम पांच बजे तक हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ढाई घंटे की बिजली कटौती की गई।

यहां दें कटौती की सूचना
बिजली गुल होने पर प्रदेश के किसी भी हिस्से से टोल फ्री नंबर- 18004190405 पर फोन कर या संबंधित क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशन में सूचना दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed