{"_id":"c1f80989548f91e58a8add4519ee02ad","slug":"blame-on-police-without-inquiry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जांच पुलिस को बता दिया कंबल चोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जांच पुलिस को बता दिया कंबल चोर
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 26 Jan 2014 11:51 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम के रैन बसेरा की देखभाल करने वाली संस्था होप के कर्मी शनिवार को शिनाख्त परेड में पुलिस पर लगाए कंबल चोरी के आरोप से मुकर गए।
इस पर एसएसपी ने मुख्य नगर अधिकारी को पत्र लिख पूछा है कि बिना जांच कैसे साबित कर दिया कि पुलिस वालों ने चोरी की। एसएसपी ने होप संस्था को भी फटकार लगाई है।
संस्था ने लगाए थे आरोप
अस्थाई रैन बसेरा का प्रबंधन देख रही संस्था ‘होप’ ने शुक्रवार को मुख्य नगर अधिकारी को एक पत्र लिखा। इसमें आईएसबीटी चौकी पुलिस पर रोज कंबल उठा ले जाने की शिकायत की गई।
मुख्य नगर अधिकारी अशोक कुमार ने शिकायत के तौर पर एसएसपी केवल खुराना को पत्र लिखा कि पुलिस कंबल चुरा रही है। इसमें लिखा गया कि बतौर अधिकारी एसएसपी को ऐसे पुलिस वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
पूरा थाना एसएसपी ऑफिस में तलब
शनिवार सुबह एसएसपी ने आईएसबीटी चौकी समेत पूरा पटेलनगर थाना तलब कर लिया। पुलिसवालों को लाइन में खड़ा कर होप कर्मचारियों से शिनाख्त परेड कराई गई। मगर होप के कर्मचारी अपने आरोपों से ही मुकर गया।
कर्मचारी ने बताया कि इतने कंबल नहीं गायब हुए हैं। एक दिन एक पुलिस कर्मी आया था, वह एक कंबल लेकर गया। जबकि दरी तो पुलिस वालों की ही थी।
कप्तान ने पूछा कि वह कंबल लेने चौकी क्यों नहीं गया तो कर्मचारी ने कहा कि पुलिस से डर लगता है, इसलिए नहीं गया।
एमएनए से जताई नाराजगी
जवाब में एसएसपी ने मुख्य नगर अधिकारी को पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि बिना जांच आपने कैसे साबित कर दिया कि पुलिस ने कंबल चुराए हैं। एसएसपी ने फोन पर भी एमएनए से बात की। सूत्रों के अनुसार, फोन पर कप्तान ने गहरी नाराजगी जताई।