फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black money in swiss bank1.

स्विस बैंक में CM का खाता बताने वाला गिरफ्तार

Wed, 29 Oct 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 29 Oct 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
black money in swiss bank1.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम स्विस बैंक में कथित रूप से काला धन जमा करने वालों की सूची में नौवें नंबर पर होने का मैसेज वाट्सएप पर भेजना रुद्रपुर के एक तथाकथित पत्रकार को महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


मामले की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी तथाकथित पत्रकार को आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से प्रभारी सीजेएम अंबिका पंत की अदालत ने उसे 15-15 हजार के दो जमानतियों पर रिहा करने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन


कोतवाल अजय ध्यानी ने बताया कि कीरतपुर निवासी अरुण कुमार पांडे ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि 26 अक्तूबर को वह कांग्रेस नेता पुष्कर राज जैन के साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान उनके मोबाइल पर दोपहर तीन बजे हिमांशु गावा नाम के व्यक्ति ने वाट्सएप के जरिए एक मैसेज भेजा, जिसे अर्पित राज कक्कड़ ने वाट्सएप के जरिये गावा समेत कई लोगों को भेजा।

सूची में मुख्यमंत्री हरीश रावत को नौवें स्थान

black money in swiss bank1.

मैसेज में विकीलिक्स द्वारा स्विस बैंक में काला धन रखने वालों की सूची भेजी दिखाई गई है। स्विस बैंक में काला धन जमा करने वाले 13 भारतीयों की पहली सूची बताते हुए इसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत को नौवें स्थान पर दिखाया गया है।

उनके नाम के आगे 75000 हजार करोड़ अंकित है। अरुण का आरोप है कि इस मैसेज के जरिए सुनियोजित तरीके से मुख्यमंत्री रावत की प्रतिष्ठा को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोपी अर्पित राज कक्कड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 66ए,बी,सी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 15-15 हजार के जमानतियों के आधार पर रिहा कर दिया गया।

इस तरह सोशल मीडिया के जरिएआपत्तिजनक और भ्रामक संदेश न भेजें। इसके लिए ग्रुप एडमिन की भी नैतिक जिम्मेदारी है। कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ वाट्सएप के जरिए भ्रामक संदेश भेजने वाले के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
- नीलेश आनंद भरणे, एसएसपी, ऊधमसिंह नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed