फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black money in swiss bank.

स्विस बैंक में उत्तराखंड के एक ‘जिम्मेदार’ का खाता!

Wed, 29 Oct 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 29 Oct 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
black money in swiss bank.

हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड की सरकार में जिम्मेदार पद पर बैठे एक व्यक्ति का खाता भी स्विस बैंक में है। हालांकि वे उस जिम्मेदार व्यक्ति का नाम सार्वजनिक करने के लिए तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समय आने पर वे इसका खुलासा करेंगे। भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आए निशंक ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य का विकास ठप कर दिया है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने जो धन विभिन्न योजनाओं के लिए दिया, उसे भी राज्य सरकार खर्च नहीं कर पा रही है। कर्मचारियों से लेकर विधायक तक सब हड़ताल कर रहे हैं। गलत नीतियों के कारण राज्य हड़ताली प्रदेश बनकर रह गया है। प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार से निजात पाना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल नाम नहीं बताया

black money in swiss bank.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष किशोर उपाध्याय के इस बयान पर कि भाजपा के पांचों स्थानीय सांसद स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं पर सलाह दी कि वे अपनी पार्टी और सरकार की चिंता करें। भाजपा के सांसद राज्य का हित देख लेंगे।

उन्होंने बिना नाम और पद बताए कहा कि प्रदेश की सरकार के एक जिम्मेदार का खाता भी स्विस बैंक में है। बार-बार कुरेदने पर भी उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किसकी ओर इशारा कर रहे थे।

कानून-व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि भगवानपुर के रेप प्रकरण में सरकार की संवेदनहीनता सामने आ गई। इससे पहले फेरुपुर के छात्रा रेप और मर्डर में भी सरकार ने अभी तक सीबीआई जांच की संस्तुति नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed