फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black marketing of ration in dehradun.

देहरादून में राशन की कालाबाजारी का खुलासा

Tue, 30 Sep 2014 10:37 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 30 Sep 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
black marketing of ration in dehradun.

राजधानी देहरादून में सोमवार रात को राशन की कालाबाजारी का भंडाफोड़ हो गया। जिला प्रशासन ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे 65 बोरे चावल पकड़े। बचने का कोई रास्ता न देख ड्राइवर आधे रास्ते पर ही गाड़ी छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


वाहन और चालक हिरासत में
देर रात जिला पूर्ति विभाग ने पकड़े गए वाहन को पटेलनगर थाने के हवाले कर दिया। सोमवार शाम किसी ने डीएम को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सरकारी राशन के गोदाम से कालाबाजारी की सूचना दी। डीएम ने डिप्टी कलेक्टर डॉ. ललित नारायण मिश्रा को धरपकड़ के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वह अपनी टीम के साथ आईएसबीटी से मोहब्बेवाला की तरफ जा रहे थे, इस बीच मोहब्बेवाला में एक छोटा हाथी यूके 07सीए 7377 एक गली में मुड़ता दिखाई दिया। संदिग्ध लगने पर टीम ने उसे रोककर जांच की। वाहन में सरकारी राशन के बोरे लोड थे, लेकिन ताटपट्टी (कागज) नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर टीम ने वाहन और चालक को हिरासत में ले लिया और थाने की ओर लेकर आए, लेकिन रास्ते में वाहन खराब हो गया। जिस कारण उसे खींचकर माजरा तक लाया जा सका। यहां ड्राइवर टीम को चकमा देकर भाग निकला। सूचना मिलने पर जिला पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय खाद्य वितरण अधिकारी केडी जोशी भी मौके पर पहुंच गए।

डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने बताया कि पकड़ी गई गाड़ी से कोई कागज बरामद नहीं हुआ है और न ही ड्राइवर इस बारे में कोई जानकारी दे सका। केडी जोशी ने राशन के बोरों की गिनती कर किसान सेवा सहकारी समिति निरंजनपुर की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान संचालक की सुपुदर्गी में सौंप दिया।


गाड़ी को क्रेन से पटेलनगर थाने में पहुंचाया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार एसएस राणा, लेखपाल आनंद सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, लाल सिंह आदि मौजूद थे।

क्रेन नहीं होने से हुई परेशानी
पकड़ा गया वाहन रास्ते में खराब होने के कारण बीच रोड में खड़ा हो गया। इस कारण टर्नर रोड के समीप सहारनपुर रोड पर जाम भी लगा। क्रेन नहीं होने के कारण विभाग को गाड़ी सड़क किनारे करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो-तीन घंटे के बाद एक प्राइवेट क्रेन मौके पर पहुंची और वाहन को सड़क से हटाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed