फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   black fungus cases in uttarakhand : two black fungus patient and two suspected patients found in uttarakhand

उत्तराखंड में ब्लैक फंगस : दो और मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि, दो संदिग्ध मरीज भी मिले

Sun, 16 May 2021 09:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 May 2021 09:14 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण के बाद अब उत्तराखंड में ब्लैक फंगस की आहट भी शुरू होने लगी है।

विज्ञापन
black fungus cases in uttarakhand : two black fungus patient and two suspected patients found in uttarakhand
एम्स ऋषिकेश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऋषिकेश एम्स में ब्लैक फंगस के दो केस मिले हैं। दोनों मरीज यूपी के रहने वाले हैं। एम्स के निदेशक प्रो. रविकांत ने दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि की है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : मौत की सूचना न देने वाले अस्पतालों के सीएमएस व एमएस पर दर्ज होगा केस, एक को नोटिस
विज्ञापन


दोनों मरीज कोरोना संक्रमित हैं। जांच के दौरान दोनों मरीजों में ब्लैक फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल और अल्मोड़ा में भी ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज आया 

देहरादून के श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है। अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की जांच कराई है। मरीज की जांच रिपोर्ट नहीं आई। इसलिए अस्पताल के डॉक्टर मरीज को संदिग्ध ब्लैक फंगस संक्रमित मानकर इलाज कर रहे हैं।

उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सफ्ताह बढ़ाने के संकेत

अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि यह मरीज पहले किसी अन्य अस्पताल में कोरोना संक्रमण के चलते भर्ती हुए थे। उन्होंने खुद ही अस्पताल आकर आंखों में समस्या होने की बात कही है और ब्लैक फंगस होने का भी संदेह जताया है। डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर मरीज की जांच कराई है। इसका इलाज भी लक्षणों के आधार पर किया जा रहा है।
 

अल्मोड़ा में मिला संदिग्ध मरीज

कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगस की आहट भी शुरू होने लगी है। अल्मोड़ा जिले में बीमारी का संदिग्ध एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। मरीज में रोग के लक्षण पाए जाने पर शनिवार को उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मरीज की आंख में सूजन के साथ-साथ सर दर्द की होने पर उसे हल्द्वानी रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिला निवासी एक डॉक्टर के 64 वर्षीय बुजुर्ग पिता की पिछले सप्ताह कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से उन्हें कोविड अस्पताल बेस में भर्ती कर दिया गया था। अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था 

इस बीच तीन दिन पूर्व अचानक उनकी आंख में सूजन और तेज सर दर्द की शिकायत बढ़ गई। जिसके चलते कोविड अस्पताल में ही उनका सीटी स्कैन कराया गया। मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमित आर्या ने बताया कि सीटी स्कैन में ब्लैक फंगस के लक्षण पाए गए हैं। वह कोरोना संक्रमित होने के साथ ही शुगर के मरीज भी हैं। जिससे दिक्कत बढ़ सकती है। लक्षण पाए जाने पर उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed