फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : case will be registered on CMS and MS of hospitals not reporting death

उत्तराखंड में कोरोना : मौत की सूचना न देने वाले अस्पतालों के सीएमएस व एमएस पर दर्ज होगा केस, एक को नोटिस

Sun, 16 May 2021 06:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 May 2021 06:05 AM IST
सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें लगातार बढ़ रही है। वहीं, निजी अस्पताल मरीजों की मौतें छिपा रहे हैं।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : case will be registered on CMS and MS of hospitals not reporting death
कोरोना के कारण निधन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें छिपाने वाले अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) और चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मौतें छिपाने के मामले में उत्तराखंड सरकार ने सख्त फैसला लिया है। शनिवार को सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 5654 नए संक्रमित, रिकॉर्ड 197 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें लगातार बढ़ रही है। वहीं, निजी अस्पताल मरीजों की मौतें छिपा रहे हैं। हरिद्वार में बाबा बर्फानी हास्पिटल में 65 कोरोना मरीजों की मौत का खुलासा होने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इस मामले मे राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बाबा बर्फानी अस्पताल को नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। हरिद्वार के सीएमओ का कहना है कि इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : पतंजलि ने रोगियों के उपचार के लिए प्रशासन को दी कोरोनिल किट 

वहीं, कई छोटे अस्पतालों में एक ही दिन में कई मरीजों की मौतें दिखाई जा रही हैं। जिससे जाहिर है कि अस्पतालों की ओर से समय पर मरीजों की मौत की सूचना राज्य कोविड कंट्रोल रूम को नहीं दी जा रही है। 

24 घंटे के भीतर ई-मेल से राज्य कोविड कंट्रोल रूम को सूचित करें

सरकार की ओर से पूर्व भी कोविड इलाज कर रहे अस्पतालों को निर्देश दिए गए थे कि संक्रमित मरीज की मौत होने पर 24 घंटे के भीतर ई-मेल से राज्य कोविड कंट्रोल रूम को सूचित करें। जिससे प्रदेश में होने वाले मौतों का सही आंकड़ा सामने आ सके।

इसके बावजूद भी अस्पतालों की ओर से मरीजों की मौत छिपाई जा रही है। हरिद्वार के बाबा बर्फानी अस्पताल में 25 अप्रैल से 12 मई तक 65 कोरोना मरीजों की मौतें हुई थी। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। 

सचिव स्वास्थ्य की ओर से सभी जिलों के जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को आदेश दिए कि कोरोना संक्रमित मरीज की मौत की सूचना (डेथ आडिट) न देने वाले अस्पतालों के सीएमएस और एमएस के खिलाफ कोविड महामारी एक्ट और आईपीसी 1860 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अस्पतालों में होने वाली हर मौत का करें ऑडिट

देहरादून जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सभी अस्पतालों में हुई कोविड संक्रमितों की मौत का ऑडिट करने के निर्देश दिए हैं। शनिवार को अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक लेते हुए उन्होंने इसके निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने इलाज में लापरवाही करने वाले अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अगर अस्पताल की लापरवाही से किसी मरीज की मृत्यु हुई तो अस्पताल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सीएमओ कोसभी कोविड चिकित्सालय व केयर सेंटर में भर्ती मरीजों की संख्या, मृतकों की संख्याका आंकड़ा तैयार करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज भी भर्ती होने की तिथि, मृत्यु की तिथि और मृत्यु का कारण स्पष्ट होना चाहिए। उन्होंने कहा जिस क्षेत्र में संक्रमित चिन्हित हो, एसडीएम उसे तुरंत कंटेनमेंट जोन बना दें। उसके लिए स्वीकृति का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। 

जरूरी सामग्री-उपकरणों की तुरंत करें खरीद

जिलाधिकारी ने कहा कि आइवरमैक्टिन, एलेक्सो प्रोइमाइसिन, जिंकविटामिन सी, पैरासिटामॉल, फॉलिक एसिड, डॉक्सी व मास्क, सैनिटाइजर पीपीई किट, ग्लव्स,फेसशील्ड थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर जैसी आवश्यक सामग्री व उपकरणों की तुरंत खरीदकर ली जाए। इसके अलावा जंबो सिलिंडर, फ्लोमीटर, बी टाईप सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसनटेटर,एंबुलेंस, बाईपैप, वेंटिलेटर, बेड्स आदि की खरीद की जाए। उन्होंने जनसंख्या केआधार पर 10 फीसदी अतिरिक्त दवा खरीदने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed