फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : for attending marriage corona negative report can be necessary

उत्तराखंड : शादी में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जरूरी करने की तैयारी, कर्फ्यू एक सप्ताह बढ़ाने के संकेत

Sun, 16 May 2021 03:31 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 16 May 2021 03:31 AM IST
सार

बीती 26 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू की शुरुआत की थी। राज्य के मैदानी जिलों व नगर निगम क्षेत्रों में तीन-तीन दिन का कोविड कर्फ्यू लागू करने का जब कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ तो सरकार ने पूरे प्रदेश में एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगा दिया।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : for attending marriage corona negative report can be necessary
marriage - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश सरकार शादियों में आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता कर सकती है। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसके संकेत दिए हैं। वहीं, कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ाने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना : मेडिकल काउंसलर रखेंगे होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का ख्याल
विज्ञापन


बीती 26 अप्रैल से प्रदेश सरकार ने कोविड कर्फ्यू की शुरुआत की थी। राज्य के मैदानी जिलों व नगर निगम क्षेत्रों में तीन-तीन दिन का कोविड कर्फ्यू लागू करने का जब कोई बड़ा फायदा नहीं हुआ तो सरकार ने पूरे प्रदेश में एक हफ्ते का कोविड कर्फ्यू लगा दिया। 18 मई तक प्रदेश में साप्ताहिक कोविड कर्फ्यू लागू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के गांवों में कोरोना : घोन में 59 लोग मिले कोरोना संक्रमित, मोरी के चार गांव कंटेनमेंट जोन बने

सरकार का मानना है कि कोविड कर्फ्यू के परिणाम कुछ दिन बाद आने लगेंगे। लेकिन संक्रमण रोकने के लिए और सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है।

संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह विवाह समारोह

संक्रमण फैलने की एक बड़ी वजह विवाह समारोह को भी माना जा रहा है। सरकार ने हालांकि शादी समारोह में अतिथियों की संख्या 20 तक ही सीमित कर रखी है। लेकिन अधिकांश जगहों में इसका पालन नहीं हो रहा है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोविड कर्फ्यू के दूसरे चरण में सरकार शादियों में आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता कर सकती है।

शादियों में कोरोना संक्रमण फैलने की सबसे ज्यादा आशंका है। कोविड कर्फ्यू की समीक्षा के लिए 17  मई को जब मुख्यमंत्री के साथ दोबारा बैठेंगे तो उसमें शादियों में आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट लागू करने का सुझाव रखा जाएगा। इससे संक्रमण को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
- सुबोध उनियाल, शासकीय प्रवक्ता, उत्तराखंड शासन

शादियां टालने की अपील कर चुके हैं उनियाल

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लोगों से शादियां टालने की अपील तक कर चुके हैं। कई लोगों ने शादियां स्थगित भी की हैं, लेकिन पहले से तैयारी कर चुके बहुत से लोग शादी समारोह कर रहे हैं।

...तो 25 तक बढ़ेगा कोविड कर्फ्यू

प्रदेश में कोविड कर्फ्यू 18 मई तक लागू है। 17 मई को सरकार कोविड कर्फ्यू को जारी रखने पर निर्णय लेगी। सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि कोविड कर्फ्यू 25 मई तक बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed