{"_id":"686645d0c706ca00860c4557","slug":"bktc-president-hemant-dwivedi-met-cm-dhami-gave-information-about-travel-arrangements-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की सीएम धामी से मुलाकात, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने की सीएम धामी से मुलाकात, यात्रा व्यवस्थाओं की दी जानकारी
Thu, 03 Jul 2025 02:31 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:31 PM IST
सार
बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने मुख्यमंत्री धामी से मुलाकात कर बताया कि केदारनाथ धाम में 13.15 लाख से अधिक और बदरीनाथ धाम में 10.92 लाख श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। दोनों धाम के साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले अन्य 45 मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
बीकेटीसी अध्यक्ष द्विवेदी ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
- फोटो : सूचना
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं व प्रबंधन पर चर्चा की। बुधवार को सीएम आवास में मुलाकात के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को बदरीनाथ व केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों दी जा रही सुविधा व दर्शन व्यवस्था के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: भूस्खलन से गंगोत्री हाईवे का भटवाडी में करीब 10 मीटर हिस्सा धंसा, फंसे यात्रियों को निकाला गया
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि केदारनाथ धाम में 13.15 लाख से अधिक और बदरीनाथ धाम में 10.92 लाख श्रद्वालु दर्शन कर चुके हैं। दोनों धाम के साथ ही बीकेटीसी के अधीन आने वाले अन्य 45 मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है। मंदिरों में श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन