{"_id":"e0a1c8d3a67616cf9dc2aea341d2b830","slug":"bjp-woman-brigade-will-protest-on-cm-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरना खत्म, अब सीएम आवास घेरेगा महिला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरना खत्म, अब सीएम आवास घेरेगा महिला मोर्चा
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारी निकेतन में मूक बधिर संवासिनी से दुराचार के बाद गर्भपात मामले की सीबीआई जांच की मांग पर भाजपा महिला मोर्चा का आठ दिवसीय धरना शनिवार को समाप्त हो गया। एक फरवरी को मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह भाजपा ने गांधी पार्क में धरना दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्राएं और भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं भी धरने में शामिल हुई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतर आई है।
विज्ञापन
कहा, डर रही सरकार
आठ दिन से भाजपा महिला मोर्चा से जुड़ी महिलाएं सीबीआई जांच की मांग के लिए धरना दे रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से सकारात्मक संकेत न मिलना शर्मनाक है।
आरोप लगाया कि राज्य सरकार को डर है कि सीबीआई जांच में सफेदपोश के नाम सामने आ जाएंगे। शनिवार को धरने में अंजली सेमवाल, मानसी नौटियाल, रश्मि, सपना, लक्ष्मी अग्रवाल, सुष्मिता, वैशाली, आदित्य चौहान, राजेंद्र सिंह ढिल्लो शामिल रहे।
विज्ञापन