फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   BJP will form government, says Kailash Vijayvargiya.

कांग्रेस अल्पमत में, सरकार तो भाजपा की बनेगी : विजयवर्गीय

Sat, 07 May 2016 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 May 2016 04:16 PM IST
सार

  • हरीश पर बोला हमला, स्टिंग में फंसे लोग खरीद फरोख्त का आरोप ना लगाए
  • जैसे नौ विधायकों ने छोड़ा, हो सकता है कुछ और का दम घुट रहा हो।

विज्ञापन
BJP will form government, says Kailash Vijayvargiya.
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय ने आज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा विधान सभा में 10 मई को फ्लोर टेस्ट कराने के निर्णय का स्वागत किया।

विज्ञापन


कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है, यह बात दस मई को सदन में साबित हो जाएगी। कहा कि सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। हमें खरीद फरोख्त की जरूरत नहीं है, कांग्रेस को जैसे पहले नौ विधायकों ने छोड़ दिया था, हो सकता है कुछ और का भी दम घुट रहा हो।
विज्ञापन


प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कैलाश विजय वर्गीय ने कहा कि इस समय प्रदेश में कोई सरकार काम नहीं कर रही है। जब हरीश रावत मुख्यमंत्री थे, तब एक गिरोह प्रदेश का संचालन कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बोलने का वक्त गया, फ्लोर टेस्ट में सब साफ हो जाएगा'

BJP will form government, says Kailash Vijayvargiya.
कैलाश कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : file photo

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास बहुमत नहीं है, सरकार तो भाजपा की ही बनेगी। जब उनसे पूछा गया कि वह सरकार कैसे बनाएंगे, क्या खरीद फरोख्त करेंगे?

इस पर उन्होंने कहा कि जैसे पहले ही कांग्रेस के नौ विधायक छोड़कर जा चुके हैं, कुछ और को भी घुटन महसूस हो रही होगी। उन्होंने कहा कि अब जुबानी जमाखर्च में कुछ नहीं रखा, फ्लोर टेस्ट में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा।

खरीद फरोख्त के आरोप को लेकर उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति विधायकों की खरीद-फरोख्त के स्टिंग आपरेशन में स्वयं पकड़ा गया, वह दूसरे पर आरोप कैसे लगा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed