फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP takes decisions on the basis of work style not on rumours: Cm Dhami

Uttarakhand: सीएम धामी बोले- भाजपा अफवाहों से नहीं कार्यशैली के आधार पर लेती है निर्णय, ये उदाहरण किए पेश

Wed, 02 Jul 2025 06:32 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Jul 2025 06:32 AM IST
सार

सीएम धामी ने कहा कि पार्टी में व्यक्ति को प्रतिभा दिखाने का पूरा समय दिया जाता है, इसका उदाहरण मैं आपके सामने हूं।

विज्ञापन
BJP takes decisions on the basis of work style not on rumours: Cm Dhami
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को मिठाई खिलाते सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा आलोचनाओं व अफवाहों से नहीं बल्कि व्यक्ति की निष्ठा, कार्यशैली और समर्पण के आधार पर निर्णय लेती है। कई बार कार्यकर्ताओं को लगता है कि उनकी जानकारी नहीं ली जा रही है, लेकिन नेतृत्व की सभी पर निगाह होती है। धामी भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक में पहुंचे कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पद पर महेंद्र भट्ट और आठ राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के चुने जाने की विधिवत घोषणा के बाद सीएम ने कहा, मैं कम बोलने में विश्वास रखता हूं। हम सब काम करेंगे, तो हमारा काम बोलेगा। जब काम बोलेगा तो किसी को कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा, भाजपा संगठन में जब एक बार कोई निर्णय ले लिया जाता है तो व्यक्ति को अपनी प्रतिभा दिखाने का पूरा समय दिया जाता है। इसका उदाहरण मैं स्वयं हूं। अनेक बार कई तरह की अफवाहें उड़ीं।

विज्ञापन


फैब्रिकेटेड (मनगंढ़त) न्यूज चलाई जाती है, लेकिन हमारा नेतृत्व अपने कार्यकर्ता पर पूरा विश्वास रखता है और अंगद की तरह उनके पैरों को जमाए रखता है। महेंद्र भट्ट ने यह सिद्ध करके दिखाया कि संगठन को योजनाओं और नीतियों से ही नहीं बल्कि संवाद और समर्पण की भावना से मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने महेंद्र भट्ट को पुन: प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर अपनी और समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ट के नेतृत्व में संगठन मजबूत हुआ, कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा

सीएम ने कहा कि भट्ट के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा संगठन न सिर्फ मजबूत हुआ बल्कि उन्होंने कार्यकर्ताओं के मनोबल को भी निरंतर बढ़ाने का काम किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को एक परिवार में जोड़कर टीम उत्तराखंड की भावना को जाग्रत करने का काम किया। उनके सहज, सरल और सौम्य स्वभाव के कारण प्रत्येक कार्यकर्ता उनके सामने निसंकोच अपनी बात रख सकता है। उनका भी भट्ट की तरह एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक जीवन प्रारंभ हुआ। कहा कि संगठन का सबसे बड़ा आधार, सबसे बड़ी मजबूत नींव यदि कोई है तो वह कार्यकर्ता हैं।

नारायण न सिर्फ बात सुनेंगे, समाधान भी करेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का भी विश्वास रहता है कि नारायण न केवल उनकी बात सुनेंगे, बल्कि सुनकर उनकी चुनौती व समस्या का समाधान भी करेंगे। भट्ट मुझे कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी समस्याओं से अवगत कराते हैं। उनका कार्यकर्ताओं के प्रति भाव देखकर मुझे सच में बहुत प्रसन्नता होती है। प्रदेश अध्यक्ष केवल संगठन के शीर्ष पद पर आसीन दिशा- निर्देश देने वाले व्यक्ति नहीं हैं, बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख-दुख के सहभागी भी हैं। मैं कार्यकर्ताओं से जुड़े भट्ट के प्रत्येक कार्य को पूरी संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ लेता हूं।

स्प्रिंग की तरह ऊपर पहुंच गए

सीएम ने कहा कि महेंद्र और मेरा पुराना साथ है। युवा मोर्चा में हम साथ काम करते थे। राजनीतिक पृष्ठभूमि भी एक समान है। हम हर चुनौती को समाधान की ओर ले जाएंगे। अब तो हम चुनौतियों को अवसर में बदल देते हैं। संगठन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के सहयोग से जब-जब चुनौतियों का हम पर दबाव बना हम स्प्रिंग की तरह ऊपर पहुंच गए।

भट्ट के नेतृत्व में भाजपा मजबूत होगी

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में भाजपा न सिर्फ मजबूत होगी बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्णकारी नीतियों और योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण सेतु की भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें...PHOTOS: ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला, बारिश के बाद मलबा आने से 111 सड़कें बंद

विपक्ष पर निशाना साधा

उन्होंने पंचायत चुनाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। कहा कि जब हम चुनाव में नहीं जा रहे थे, तब हमारे प्रतिपक्ष के लोग कह रहे थे, चुनाव नहीं करा रहे हैं। हम चुनाव कराने लगे तो वह कोर्ट चले गए। कोर्ट में हमने पैरवी की तो चुनाव हो रहे हैं, लेकिन अब विपक्ष कह रहा है मौसम खराब है। मौसम इसलिए खराब हो गया कि उनका माहौल खराब हो गया।

2029 में प्रधानमंत्री नेतृत्व में दिलाएंगे प्रचंड जीत

सीएम ने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव और 2027 के विधानसभा चुनाव तो जीतेगी ही साथ ही प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 2029 के लोकसभा चुनाव में भी प्रचंड जीत दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed