Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला, बारिश के बाद मलबा आने से 111 सड़कें बंद

Tue, 01 Jul 2025 10:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Tue, 01 Jul 2025 10:33 PM IST
सार

बरसात में सड़कें बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग न खुल पाने से तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
Rishikesh-Yamunotri National Highway not opened even after three days 111 roads closed due to debris after rai
ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में खासकर पर्वतीय जिलों में बारिश ने कहर बरपाया है। बारिश के बाद मलबा आने से 111 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं, ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग को तीन दिन बाद भी नहीं खोला जा सका है।

Trending Videos
Rishikesh-Yamunotri National Highway not opened even after three days 111 roads closed due to debris after rai
ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला - फोटो : अमर उजाला

बरसात में सड़कें बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग न खुल पाने से तीर्थ यात्री भी फंसे हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक रुद्रप्रयाग जिले में आठ ग्रामीण सड़कें बंद हैं। 

Rishikesh-Yamunotri National Highway not opened even after three days 111 roads closed due to debris after rai
ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक बंद सड़कों को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तरकाशी में 9 ग्रामीण सड़कें, चमोली में 21, पिथौरागढ़ में तीन, अल्मोड़ा में एक राज्यमार्ग और तीन ग्रामीण सड़कें, बागेश्वर में 12, चंपावत में चार, पौड़ी गढ़वाल में 25, नैनीताल में एक, देहरादून में एक राज्य मार्ग और 9 ग्रामीण मार्ग, टिहरी में 13 ग्रामीण सड़कें मलबा आने से बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh-Yamunotri National Highway not opened even after three days 111 roads closed due to debris after rai
ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला - फोटो : अमर उजाला

बीते शनिवार को सिलाई बैंड के समीप बादल फटने के कारण जगह-जगह मार्ग बंद होने के कारण स्यानाचट्टी से लेकर जानकीचट्टी तक करीब 850 से अधिक यात्री फंस गए थे। मंगलवार को पैदल आवाजाही शुरू होने के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम ने वहां से यात्रियों को सुरक्षित निकालना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Rishikesh-Yamunotri National Highway not opened even after three days 111 roads closed due to debris after rai
ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन दिन बाद भी नहीं खुला - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार शाम तक करीब 600 से 700 यात्रियों को सुरक्षित वाहनों से बड़कोट भेज दिया गया है। वहीं अब प्रशासन के अनुसार करीब 150 से 200 यात्रियों के सुरक्षित स्थानों पर होने की उम्मीद है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसांई ने बताया कि पैदल मार्ग खुलने के बाद यात्रियों को भूस्खलन वाले क्षेत्रों से सुरक्षित निकाला जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed