{"_id":"f1fb1d54d3f94e3c4e3843bdc8bf8982","slug":"bjp-state-president-announcement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय भट्ट के सिर सजा BJP प्रदेश अध्यक्ष का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय भट्ट के सिर सजा BJP प्रदेश अध्यक्ष का ताज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार अजय भट्ट के सिर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का ताज सज गया। गुरुवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक ने भाजपा मुख्यालय में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह से ही बैठकों का दौर जारी था। देहरादून स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बाहर से ताला लगाकर अंदर प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर मंथन किया गया।
भाजपा पिछली बार की तरह अध्यक्ष को लेकर इस बार भी कई धड़ों में बंट गई। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो चुके पुराने धुरंधर अलग अलग नेताओं पर दांव चलने लगे। इस कारण से पिछली बार जैसे हालात पार्टी में पैदा हो गए।
विज्ञापन
खासतौर पर त्रिवेंद्र सिंह रावत को रोकने और धनसिंह रावत को आगे लाने के लिए कई गुट एक साथ हो लिए थे। उधर, अजय भट्ट पहले से ही सरीखे दावेदार दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन