फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp protest in dehradun.

गांधी पार्क के सामने सरकार पर बरसे भाजपाई

Wed, 07 Oct 2015 01:07 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 07 Oct 2015 01:07 PM IST
विज्ञापन
bjp protest in dehradun.

देहरादून पुलिस के अमानवीय व्यवहार को लेकर भाजपा ने सामने धरना दिया। पार्टी के राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने कहा कि राज्य की गूंगी और बहरी हो चुकी कांग्रेस सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए कार्यकर्ता कमर कस ले। नेता प्रतिपक्ष ने तो यहां तक कहा कि यदि सरकार को विपक्ष की जरूरत ही नहीं रह गई तो विस सत्र में पार्टी विधायक शिरकत करे या नहीं, इस पर निर्णय लेना पड़ेगा।

विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री आवास के सामने भाजपा विधायकों के साथ पुलिस के अमानवीय व्यवहार के विरोध में गांधी पार्क के सामने भाजपाई खूब गरजे। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा देहरादून भेजे गए राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) शिवप्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर पुलिस ने जो कुछ भाजपाइयों के साथ किया, वह लोकतंत्र की परिधी में नहीं आता।
विज्ञापन


भाजपाई इस निरंकुश सरकार का मुकाबला करें। प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत ने कहा कि ने धरने पर बैठे विधायकों व पदाधिकारियों से कहा कि कुछ भी हो भाजपा इस प्रदेश को लुटने नहीं देगी। जब से हरीश रावत की सरकार बनी है तभी से प्रदेश में सभी तरह के माफिया आ बसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि यदि हरीश रावत समझते है कि भाजपाई पुलिस के डंडों से डर जाएंगे, तो वह इस गलतफहमी को दूर कर ले। पिछले डेढ़ साल से सरकार के भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा हमलावर थी। इसलिए पार्टी विधायकों पर मुकदमे दर्ज कर हरीश सरकार अपने काले कारनामों से ध्यान हटाने चाहती है।

कार्यक्रम का संचालन विधायक मदन कौशिक ने किया। इस अवसर पर विधायकगणों में बिशन सिंह चुफाल, हरबंश कपूर, हरभजन चीमा, पुष्कर सिंह धामी, सहदेव पुंडीर, चंद्रशेखर भट्टेवाले, आदेश चौहान, सुरेंद्र सिंह जीना, पूरण फर्त्याल, यतीश्वरानंद, प्रेम सिंह राणा, मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष नीलम सहगल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सौरभ थपलियाल समेत तमाम नेता मौजूद रहे।

सरकार का विधायकों के साथ ये सलूक है तो आम जनता का क्या हाल होगा। भ्रष्टाचार में घिरी सरकार हरीश सरकार भाजपा से डर गई थी, इसलिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे है। विपक्ष के प्रति सरकार के इस रवैये के बाद हम इस विषय पर निर्णय लेंगे कि आगामी विस सत्र में भाग लेना है कि नहीं।
- अजय भट्ट, नेता प्रतिपक्ष

भाजपा के खुद माफियाओं के साथ संबंध है। केंद्र सरकार की नाकामियां छुपाने के लिए यह सारा नाटक हो रहा है। महंगाई नियंत्रित करने के लिए किए गए वायदों का क्या हुआ, भाजपा को बताना चाहिए। किसी के खिलाफ झूठे मुकदमे नहीं हैं, कानून अपना काम कर रहा है। सरकार उसमें दखल नहीं देती। जिस पर अपराध साबित होगा वह सजा भुगतेगा। कांग्रेस सरकार का इसमें कोई रोल नहीं।

- सुरेंद्र कुमार, सीएम के मीडिया प्रभारी

हमने अपने हर विधायक से कहा है कि वे अपने क्षेत्रों में सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रखे। यह सिलसिला चुनाव तक जारी रहेगा। और इस बार पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में कांग्रेस के पैर उखाड़ देगा। कांग्रेस के जितने भी बयानवीर हैं, उन्हें चुनाव में औकात बताई जाएगी।
- तीरथ सिंह रावत, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed