{"_id":"5ad2290c4f1c1b9f098b4856","slug":"bjp-mla-ganesh-joshi-bring-road-accident-injured-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP विधायक ने एक्सीडेंट में घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP विधायक ने एक्सीडेंट में घायलों को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 15 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
भाजपा विधायक गणेश जोशी
- फोटो : amar ujala file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून-मसूरी मार्ग स्थित मसूरी झील के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल चार लोगों को मसूरी विधायक गणेश जोशी ने देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
देहरादून निवासी प्रदीप बदानी शनिवार को कार से परिवार के चार सदस्यों के साथ मसूरी से देहरादून लौट रहे थे। मसूरी झील के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सभी लोग जख्मी हो गए। इसी बीच मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम से लौट रहे मसूरी विधायक गणेश जोशी की नजर घायलों पर पड़ी।
विज्ञापन
उन्होंने आनन-फानन सुरक्षाकर्मियों की मदद से लोगों को कार से बाहर निकाला और अपने वाहन से देहरादून स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का इलाज करने के बाद सभी को छुट्टी दे दी। मदद के लिए प्रदीप बधानी ने विधायक जोशी का आभार जताया है।
विज्ञापन