फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leaders Reached Governor House and Election Commission against congress for dal yojna

दाल पर बवाल: कांग्रेस की शिकायत लेकर राजभवन और निर्वाचन आयोग पहुंची भाजपा

Fri, 27 Sep 2019 11:13 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Sep 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
bjp leaders Reached Governor House and Election Commission against congress for dal yojna
राजभवन पहुंची भाजपा - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री दाल पोषित योजना को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है। कांग्रेस ने योजना को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आचार संहिता का उल्लंघन करार देते हुए इस पर रोक लगाने मांग उठाई तो भाजपा भी खुलकर मैदान उतर आई।

विज्ञापन


पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पहले राजभवन पहुंचा और इसके बाद उसने राज्य निर्वाचन आयोग में दस्तक दी। दोनों जगह पार्टी नेताओं ने ज्ञापन सौंपे और कहा कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही योजना शुरू हो चुकी थी। उन्होंने कांग्रेस पर दुष्प्रचार करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सबसे पहले राजभवन पहुंचा। जहां भट्ट ने राज्यपाल के समक्ष पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि कांग्रेस आचार संहिता का बहाना बनाकर गरीब हित की दाल पोषित योजना को रुकवाना चाहती है। जबकि प्रदेश मंत्रिमंडल ने 25 जुलाई को योजना शुरू करने का निर्णय लिया था। एक अगस्त को इसका शासनादेश जारी हुआ और 12 सितंबर से योजना शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना और आचार संहिता इसके बाद लागू हुई। इसके बाद पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयोग पहुंचा जहां राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस ने इस योजना के विरोध में ज्ञापन सौंपा है। यह कांग्रेस की जन विरोधी और गरीब विरोधी सोच का प्रमाण है।

राजभवन में राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री खजान दास, मेयर सुनील उनियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, विधायक  शक्ति लाल शाह, प्रवक्ता विरेंद्र बिष्ट, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल,  जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, दायित्वधारी रविंद्र कटारिया, सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स, बलजीत सोनी, संजीव वर्मा, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता शामिल रहे।


जिस तरह पाकिस्तान भारत का हर चीज में विरोध कर रहा है, उसी तर्ज पर कांग्रेस भी केंद्र और भाजपा शासित सरकारों की नीतियों, योजनाओं और फैसलों का विरोध कर रही है। दाल पोषित योजना आचार संहिता लागू होने से पहले शुरू हो गई, लेकिन कांग्रेस दुष्प्रचार में जुटी है। कांग्रेस और पाकिस्तान में कोई फर्क नहीं है।
- अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed