फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bjp leader son beaten, fir on four policemen

भाजपा नेता के बेटे से मारपीट, सिपाहियों पर FIR

Fri, 27 Feb 2015 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 Feb 2015 09:57 PM IST
विज्ञापन
bjp leader son beaten, fir on four policemen

देहरादून में घंटाघर पर नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के बेटे से धक्का-मुक्की के मामले में आरोपी दोनों सिपाहियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


आरोपी सिपाही ने भी क्रास एफआईआर के लिए एसएसपी के शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों में इस तहरीर को लेकर मंथन चल रहा है।

बुधवार रात घंटाघर पर चेकिंग के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के बेटे दिग्विजय भट्ट के साथ धक्का-मुक्की करते हुए बदतमीजी की गई थी। दिग्विजय के साथ उस वक्त बाइक पर उनकी बड़ी बहन भी थी।
विज्ञापन


हंगामे के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने आरोपी सिपाही जय सिंह और विवेक राठी को लाइन हाजिर कर दिया था।

आरोपी सिपाही ने भी दी तहरीर

bjp leader son beaten, fir on four policemen

बृहस्पतिवार रात उमेश अग्रवाल की अगुवाई में भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी थी।

देर रात पुलिस ने भट्ट के बेटे दिग्विजय की तरफ से जय सिंह और विवेक राठी के खिलाफ धारा 323, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि सिपाहियों ने उन्हें घसीटते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी है।

भट्ट की तरफ से रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सिपाही जय सिंह ने भी दिग्विजय पर बदतमीजी कर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए एसएसपी आफिस के शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर दी। एसएसपी पुष्पक ज्योति ने कहा कि विवेचना में तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed