फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   BJP is going to start the Gaon Chalo campaign from 4th

भाजपा जमीनी स्तर पर काम करने वाली पार्टी है : विधायक

Tue, 30 Jan 2024 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
BJP is going to start the Gaon Chalo campaign from 4th
Iगांव चलो अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षितI
विज्ञापन


भाजपा चार से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान की सफलता के लिए सेलाकुई में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और कार्यकर्ता अलग-अलग गांव में 24 घंटे का प्रवास करेंगे।


सोमवार को एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यशाला में पहुंचे विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभियान की सफलता के लिए तत्पर रहना होगा। कहा प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गांव चलो अभियान के तहत गांव-गांव जाकर वहां के लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से जमीनी स्तर पर काम करती आई है और आगे भी करेगी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह, जिला प्रभारी विजय रूहेला, अमित डबराल, विनोद कश्यप, प्रभारी देवेंद्र चावला, संजय तोमर, अनिल कुमार, सरफराज जाफरी, सुरेश उनियाल, दिनेश तोमर आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed