फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Big Python Found in school haridwar

स्कूल का गेट खोलते ही खिड़की पर लटका दिखा विशालकाय अजगर, देखकर दहशत में आए छात्र

Thu, 13 Sep 2018 04:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 13 Sep 2018 04:52 PM IST
विज्ञापन
Big Python Found in school haridwar
python

हरिद्वार के कनखल में लालढांग डालूपुरी राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में अजगर निकलने से अफरातफरी मच गई। बच्चे भी इधर-उधर भागने लगे। अजगर निकलने की सूचना प्रभारी अधीक्षक गरिमा मिश्रा को दी गई। विद्यालय पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब छह बजे राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में कर्मचारी ने गेट खोला तो खिड़की पर एक अजगर लटका हुआ नजर आया। उसने प्रभारी अधीक्षक को सूचना दी। अजगर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


गरिमा मिश्रा ने चिड़ियापुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी केएस रावत को सूचना दी। रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। वन दारोगा अमित कुमार ने बताया राजकीय आश्रम पद्धति बालक विद्यालय में करीब आठ फीट लंबा अजगर होने की सूचना मिली, जिस पर टीम ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। टीम में वन दरोगा रामप्रसाद टम्टा सुरेंद्र कुमार अमित कुमार शूर सिंह रावत थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Big Python Found in school haridwar
python

बता दें कि, हरिद्वार के ही ऋषिकुल विद्यापीठ में हाल ही में विशालकाय अजगर निकल आया। जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई थी।

अजगर को देखते ही बच्चे शोर मचाने लगे। शिक्षक योगेश पांडे बच्चों को शोर सुनते ही मौके पर पहुंचे और वन विभाग की टीम को अजगर की सूचना दी।

क्षेत्र के रेंजर ने तुरंत अपनी टीम ऋषिकुल भेजी और अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। टीम ने बताया कि अजगर का वजन करीब 30-35 किलो था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed