फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bhim army chandrashekhar ravan told terrorist attack on soldiers in Pulwama is Fake 

भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर ‘रावण’ का बड़ा बयान, कहा- पुलवामा में सैनिकों पर कराया गया झूठा हमला

Sun, 24 Feb 2019 10:09 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Feb 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
Bhim army chandrashekhar ravan told terrorist attack on soldiers in Pulwama is Fake 
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर

भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर ने रुड़की में बहुजन महासम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पुलवामा में सैनिकों पर झूठा आतंकवादी हमला कराया गया। उन्होंने कहा कि तमाम इंटेलीजेंस की चेतावनी के बावजूद सैनिकों तक 300 किलो तक विस्फोटक सामग्री पहुंचना इसका सबूत है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक मुसलमान की गलती की सजा देश के सभी मुसलमानों और कश्मीरियों को नहीं दी जा सकती। इस दौरान उन्होंने झबरेड़ा क्षेत्र के शराब कांड के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रशासन ही पैसे लेकर शराब की भट्टियां चलवाते थे।
विज्ञापन


रुड़की में भीम आर्मी की ओर से नेहरू स्टेडियम में विशाल बहुजन महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि दो अप्रैल को भारत बंद करना जानते हैं तो सरकार चलाना भी जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे। चंद्रशेखर ने मंच से यह साबित करने की भी कोशिश की कि उनका संगठन राष्ट्रीय स्तर पर भी राजनीतिक मुद्दों की राजनीति कर रहा है। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को जम्मू कश्मीर में सैनिकों की शहादत पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

कहा कि हमला मोदी सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने के लिए सैनिकों पर झूठा आतंकवादी हमला कराया गया। क्योंकि अमेरिकी इंटेलीजेंस ने एक माह पहले ही सरकार को इसकी जानकारी दे दी थी।

इसके बावजूद 300 किलो से ज्यादा आरडीएक्स सैनिकों के ट्रक तक कैसे पहुंच गया। चंद्रशेखर ने मंच से अर्द्धसैनिकों को पेंशन दिए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि देश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं।
 

जबकि संविधान में आदिवासियों को वन संपदा पर अधिकार दिया गया है। बावजूद इसके उन्हें निकाला जा रहा है। कहा कि आदिवासियों के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा।

चंद्रशेखर ने मंच से सीएम त्रिवेंद्र रावत के शराब पीड़ितों के घर न पहुंचने को लेकर भी कड़ी आलोचना की। इस दौरान पूर्व विधायक मोहम्मद गाजी, प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, मुन्नी लाल, प्रमोद महाजन, सुशील पाटिल, अमरीश कपिल, अजीत, सोनू, मुफ्ती मासूम, चौधरी देवेंद्र, भंवर सिंह, विवेक सेन, पंकज जाटव व रामपाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed