{"_id":"65b805ce1b7d985f2902b994","slug":"bharatiya-kisan-union-tikait-has-demanded-to-connect-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-338820-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पछवादून को रेल सेवा से जोड़ने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पछवादून को रेल सेवा से जोड़ने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने पछवादून और जौनसार को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग की है। इस संबंध में जिला उपाध्यक्ष नेक मोहम्मद ने प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा कि पछवादून और जौनसार को रेल सेवा से जोड़ा जाना जरूरी है। रेल लाइन को लेकर हमेशा क्षेत्र की उपेक्षा की गई है। उन्होंने सहारनपुर से कालसी तक रेलवे लाइन बिछाने की मांग की। कहा कि रेल लाइन बिछने से क्षेत्र का विकास होगा। पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश का पांवटा तहसील क्षेत्र भी रेल सेवा से लाभान्वित हो सकेगा। ज्ञापन भेजने वालों में केसर सिंह चौहान, बलदेव सिंह तोमर, जगवीर शर्मा, सुभाष शर्मा आदि शामिल रहे।
Iशराब के साथ कार सवार गिरफ्तारI
कोतवाली पुलिस ने 144 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। कार को सीज कर दिया। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि चेकिंग के दौरान कार को रोका गया। तलाशी लेने पर कार से अवैध शराब मिली। कार सवार संजय शर्मा निवासी कल्याणपुर विकासनगर और राजू निवासी जीवनगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।