फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   beti hi bachyagi health camp

अपनी बेटियों का ख्याल है तो आएं यहां...

Mon, 20 Jan 2014 10:42 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Jan 2014 10:42 AM IST
विज्ञापन
beti hi bachyagi health camp

अमर उजाला की ‘बेटी ही बचाएगी’ अभियान और शासन की किशोरी शक्ति योजना द्वारा सोमवार को बेटियों की सेहत की जांच की जाएगी।

विज्ञापन


यहां लगेगा शिविर

11-18 साल तक की उम्र की बेटियों का चेकअल इस शिविर में होगा। शिविर का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन और जिला प्रशासन के बैनर तले किया जाएगा।

पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां

शिविर रिस्पना पुल के पास संजय कॉलोनी मोहिनी रोड स्थित मां दुर्गा मंदिर हॉल में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक लगेगा।

शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोवैज्ञानिक बेटियों की शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेंगे। इस मौके पर बेटियों के हेमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप और वजन की भी निशुल्क जांच की जाएगी।
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ज्योति नीरज खैरवाल ने बताया कि जिन लड़कियों का हेमोग्लोबिन कम होगा उन्हें आयरन टेबलेट दी जाएंगी।

पढ़ें, भारी बर्फबारी ने तोड़े यह रिकॉर्ड...

साथ ही फोलिक एसिड की टेबलेट दी जाएंगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में डाइटीशियन को बुलाया गया है।

इसलिए होती हैं कुपोषण की शिकार
बहुत सी लड़कियों को खून की कमी के साथ कुपोषण भी होता है। व्यवस्थित डाइट नहीं लेने की वजह से भी लड़कियां कुपोषण का शिकार हो जाती हैं। डाइटीशियन ऐसी बच्चियों को डाइट चार्ट बनाकर देगा।

पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट

साथ ही लड़कियों को विशेषज्ञ स्वस्थ जीवन जीने के लिए टिप्स देंगे। इन पर अमल करके हेमोग्लोबिन के स्तर को सामान्य रखा जा सकता है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और दूसरे कर्मचारी बाद में भी लड़कियों को आयरन और फोलिक एसिड की गोलियां उपलब्ध कराते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed