फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bcci Ban Under-23 cricketer chetan raturi For two years after Document Fraud

अंडर-23 के क्रिकेटर पर बीसीसीआई ने लगाया दो साल का बैन, दस्तावेजों में किया फ्रॉड

Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Nov 2019 08:41 AM IST
विज्ञापन
Bcci Ban Under-23 cricketer chetan raturi For two years after Document Fraud
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

बीसीसीआई ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम (अंडर-23) के चेतन रतूड़ी के दस्तावेज में गड़बड़ी पाए जाने पर उनके खेलने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। अब वह दो सीजन तक बीसीसीआई का कोई भी घरेलू मैच नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन


बीसीसीआई उपाध्यक्ष की ओर से क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) को इस संबंध में ई-मेल से जानकारी दे दी है। इसमें बताया गया कि चेतन रतूड़ी कुछ वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश की टीम से खेल चुके हैं।
विज्ञापन


उस दौरान उन्होंने खुद को मेरठ का बताते हुए जन्म प्रमाणपत्र जमा कराया था। वर्ष 2019-20 सीजन में उन्होंने उत्तराखंड की टीम से खेलने के लिए चमोली जिले से जन्म प्रमाणपत्र जमा कराया है। दो अलग-अलग राज्यों का जन्म प्रमाणपत्र जमा कराना गलत है। बीसीसीआई ने सीएयू को चेतन के खिलाफ लगाए गए प्रतिबंध की जानकारी दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतन रतूड़ी के जन्म प्रमाणपत्र दो अलग-अलग राज्यों के मिले हैं। जिसकी वजह से उन्हें दो साल के लिए बीसीसीआई टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है।
-महिम वर्मा, उपाध्यक्ष बीसीसीआई एवं सचिव सीएयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed