फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinatrh highway closed by rain

बदरीनाथ हाईवे पर धंस रहे वाहन, आवाजाही ठप

Fri, 22 Aug 2014 08:02 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Fri, 22 Aug 2014 08:02 PM IST
विज्ञापन
badrinatrh highway closed by rain

मैठाणा में धंस रहे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक गुजर रहा एक ट्रक दलदल में फंस गया जिसके चलते हाईवे 14 घंटे तक बंद रहा।

विज्ञापन


हाईवे बंद होने पर पुलिस ने आवाजाही नंदप्रयाग-कोठियालसैंण से कराई लेकिन बारिश से यह भी बंद हो गया।

वैकल्पिक मार्ग भी बंद
इन दिनों मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे धंस रहा है। बृहस्पतिवार रात्रि को जब बारिश हुई तो हाईवे से गुजर रहा एक ट्रक वहां फंस गया जिससे रात 11 बजे ही वाहनों की आवाजाही बंद हो गया।

रात को पुलिस ने वाहनों की आवाजाही हाईवे के वैकल्पिक मार्ग नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मोटर मार्ग से कराई जो रात को बारिश होने पर बंद हो गया।

फंसे रहे तीर्थयात्री
शुक्रवार सुबह बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जा रहे तीर्थयात्री भी आगे नहीं जा पाए और उन्हें वाहनों में ही घंटों हाईवे खुलने का इंतजार करना पड़ा।

बीआरओ ने जेसीबी और डोजर की मदद से हाईवे के धंस रहे हिस्से में मलबा और पत्थरों का भरान कर हाईवे वाहनों के लिए सुचारु बनाया। शुक्रवार दोपहर एक बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई।
विज्ञापन


बीआरओ के कमांडर कर्नल निलेश चंदाराना ने बताया कि मैठाणा में लगातार हाईवे धंस रहा है। बारिश थमने के बाद ही यहां स्थायी ट्रीटमेंट कार्य किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed