फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Badrinath Kedarnath dham puja online Booking will start soon

चारधाम यात्रा: जल्द ऑनलाइन होगी बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में पूजा की बुकिंग 

Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 28 Sep 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
Badrinath Kedarnath dham puja online Booking will start soon
बदरीनाथ/केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में पूजा काउंटर को कंप्यूटरीकृत कर दिया है। साथ ही वेबसाइट का कार्य भी लगभग पूरा होने वाला है। आने वाले दिनों में बाबा के भक्त देश-विदेश से यात्राकाल के लिए केदारनाथ में पूजा व आरती की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, पतंजलि योगपीठ के कुलपति आचार्य बालकृष्ण, केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी केदार लिंग की मौजूदगी में पूजा काउंटर को कंप्यूटरीकृत किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर नेशनल इनफोरमेटिक सेंटर (निक) की दो सदस्यीय टीम के साथ वेबसाइट का कार्य कर रहे संजय चमोली, डॉ. अरुण शर्मा व डॉ. रीतिका ने कंप्यूटीकरण से जुड़ी औपचारिकताओं को पूरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हर दिन पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या, आमदनी व अन्य ब्योरा तैयार कर उसे कंप्यूटर में संरक्षित करने में मदद मिलेगी। मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि बीकेटीसी की वेबसाइट का कार्य भी पूरा होने वाला है।

कार्य पूरा होने पर वेबसाइट का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद यात्राकाल में बाबा केदार के भक्त देश-विदेश से अपनी सुविधा के हिसाब से पूजा व आरती की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

अभी तक दोनों धाम के लिए जो भी एडवांस या यात्राकाल में बुकिंग मिलती थी, वह ऋषिकेश कार्यालय को मिलती थी। इस मौके पर कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, लेखाकार आरसी तिवारी, पुष्कर रावत, लोकेंद्र रिवाड़ी, पारेश्वर त्रिवेदी, मनोज शुक्ला समेत अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed