फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   badrinath highway in danger

बदरीनाथ हाईवे पर कभी भी हो सकता है 'चक्काजाम'

Thu, 21 Aug 2014 08:21 PM IST
अमर उजाला, गोपेश्वर
अमर उजाला, गोपेश्वर Updated Thu, 21 Aug 2014 08:21 PM IST
विज्ञापन
badrinath highway in danger

बदरीनाथ हाईवे की हालत इस समय इतनी खतरनाक है कि हल्की सी बारिश बदरीनाथ हाईवे पर पहिये रोक सकती है।

विज्ञापन


राजमार्ग का मैठाणा में हाईवे का करीब अस्सी मीटर हिस्सा तेजी से अलकनंदा में धंस रहा है। ऐसे में यहां भारी वाहन हाईवे के बीचों-बीच फंसने से आवाजाही बाधित हो रही है।

बीते वर्ष जून माह की जलप्रलय के बाद से ही मैठाणा में भू-धंसाव शुरू हो गया था तब बीआरओ ने मैठाणा गांव के ग्रामीणों की भूमि अधिग्रहीत कर करीब 100 मीटर नई सड़क का निर्माण किया।
विज्ञापन


उस समय जैसे-तैसे यात्रा वाहनों का संचालन कराया गया, लेकिन इस बार हुई बारिश से नई सड़क भी पांच मीटर धंस गई है। यहां पर सेना के वाहनों की आवाजाही बमुश्किल हो पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन रास्तों को बनाया जा सकता है विकल्प

badrinath highway in danger

मैठाणा में बदरीनाथ हाईवे के वैकल्प के रूप में शासन-प्रशासन को करीब 15 किमी नंदप्रयाग-कोठियालसैंण मार्ग का सुधार कार्य शुरू कर देना चाहिए। यह मार्ग लोनिवि प्रांतीय खंड गोपेश्वर के अधीन है।

मार्ग कई स्थानों पर जानलेवा बना है और सैकोट गांव के समीप गदेरे में तब्दील है। यदि इस मार्ग को समय रहते ठीक किया जाए तो यह हाईवे का मजबूत विकल्प होगा।

हाईवे सुधार के लिए बीते वर्ष जुलाई माह में केंद्र को 15 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे थे। अब तक इन्हें मंजूरी नहीं मिल पाई है। शासन-प्रशासन को भी इस संबंध में पत्र भेजा गया है, ताकि आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा के लिए हाईवे सुगम और सुचारु बनाया जा सके।
-कर्नल नीलेश चंदाराना, कमांडर, बीआरओ, जोशीमठ।

गंगोत्री-यमुनोत्री धामों पर पसरा सन्नाटा

badrinath highway in danger

उत्तरकाशी, बड़कोट। आपदा से बदहाल हुए यात्रा मार्ग समय पर दुरुस्त नहीं करने का असर इस बार की चार धाम यात्रा पर पड़ा। बीते एक माह से तो दोनों हाईवे जगह-जगह अवरुद्ध होने से तीर्थयात्रा पर ब्रेक ही लग गया है।

दो मई को यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के बाद से अब तक इन दोनों धामों में क्रमश: 33,642 तथा 42,358 तीर्थयात्री पहुंचे जबकि पिछले वर्ष महज एक माह चले यात्रा सीजन में ही इन दोनों धामों तक पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या क्रमश: 2,38,140 और 2,06,456 तथा वर्ष 2012 में 4,43,742 और 4,43835 रही थी।

बीते एक माह से तो दोनों यात्रा मार्ग जगह-जगह भूस्खलन एवं धंसाव से अवरुद्ध होने के कारण यात्रा पर ब्रेक लग गया है।

इस बार ये स्थान रहे संवेदनशील
इस बरसात में यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड, पालीगाड, बाडिया, जंगलचट्टी, रानाचट्टी तथा गंगोत्री हाईवे पर धरासू नालूपाणी, रतूड़ीसेरा, नेताला, लालढांग, मल्ला, हेलगूगाड, गंगनानी एवं सुक्की आदि डेंजर जोन नासूर बने रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed